Posts

*पलामू - नौडीहा बाजार और सिंगरा में हुए डैकती का उद्भेदन, मामले में 5 गिरफ्तार*

Image
पलामू - पुलिस नें गुप्त सुचना के आधार पर मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा स्थित लेफ्टिनेट अनुराग शुक्ला चौक के पास से हत्या और डकैती कांड मे संलिप्त पांच आरोपी सूरजमल पासवन, उपेंद्र पासवान, जीतेन्द्र पासवान,आशीष सोनी, गोविन्द प्रसाद की गिरफ्तारी की है . सभी गिरफ्तार अपराधी सुनसान जगह पर बने घरों को टारगेट कर रेकी करते थे इसके बाद डकैती करते थे.2 अगस्त की रात नौडीहा  बाजार पिंटू सिंह के ईट भट्ठा के पास गंगा ठाकुर के घर करीब 9 बजे 8 से 9 की संख्या गैंग के लोग बंदूक के नोक पर घर के सदस्य को बंधक बनाकर घर में डकैती किया था इस  घटना को एसएसपी न्यूज ने प्रमुखता के साथ चलाया था ताकि ऐसी घटना फिर कभी ना हो लोग सतर्क रहें उसके बाद इसी गैंग ने 22 अगस्त को सिंगरा में पुलिस जवान के घर और उसके भाई के घर डकैती की थी यह गैंग  बिहार के गया औरंगाबाद और पलामू के हुसैनाबाद हैदरनगर के 12 अपराधियों का गैंग था वही लूट के गहनो को आशीष सोनी का दुकान श्री राम ज्वेलर्स मे करते थे बिक्री. पुलिस नें सभी अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, छः ज़िंदा गोली किया है बरामद. आपको बता दे की गि...

मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष ने किया पीसीसी पथ का उद्धघाटन

Image
नौडीहा बाजार (पलामू) पलामू जिले के नौड़ीहा बाजार प्रखंड के विशुनपुर पंचायत के झलदाग संतु चौधरी घर से लेकर राजेंद्र कुमार रवि घर तक पीसीसी पथ बनाया गया है विशुनपुर पंचायत के मुखिया ने 15 वे वित की राशि से बनाया गया है, जो शुक्रवार के ग्राम झलदाग एक सदा कार्यक्रम आयोजित कर पीसीसी सड़क पर पैदल चल कर सड़क की उद्धघाटन की गई । जिसमे राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी श्रीमति ममता भुइयाँ, जिला अध्यक्ष श्री धनंजय पासवान, प्रदेश महा सचिव श्री विजय रविदास, राजद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहिल राज उर्फ़ प्रकाश राम व मुस्ताफ अहमद ने संयुक्त रूप से किया। मौक़े पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री धनंजय पासवान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे ममता भुइयाँ मौजूद थे। सभा के सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि राजद गरीब गुरबों की पार्टी है और गरीब असहाय लोगों की मसीहा है। इस कार्यक्रम मे प्रखंड कमिटी की विस्तार भी किया गया। जिसमे सर्व सहमति से राजद प्रखंड कमिटी के उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार चंद्रवंशी - मुमताज़ अंसारी ,सचिव अजय कुमार ,प्रखंड महा सचिव संतोष ठाकुर को बनाया गया।...

डीटीओ ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

Image
पीपरा/पलामू। पीपरा प्रखंड क्षेत्र के सरैया पंचायत सचिवालय परिसर में आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव, सीओ जितेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि विकाश तिवारी तथा उप मुखिया संगीता सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में डीटीओ ने कहा कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए उन्होंने लोगों से न नियमानुसार आवेदन जमा करना जरूरी बताया। इस दौरान लगे स्टॉल का अधिकारियों ने निरीक्षण के साथ ही परिसंपत्तियों का वितरण किया।इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कई स्टॉल लगाए गए थे। वहीं ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं से संबंधित सैकड़ों आवेदन जमा किए। मौके पर पंसस दिनेश पासवान, बीटीएम रंजित कुमार, शिक्षक उदय भारती, धर्मेंद्र गुप्ता, दीपेश कुमार, अनिल कुमार आलोक कुमार सहित कई जन प्रतिनिधि और कर्मी उपस्थित थे।

पशुपालन विभाग के एआई कर्मचारी हड़ताल पर , नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार: पशुपालन विभाग ने पशुओ की देखभाल, चिकित्सा टीकाकरण आवश्यकता अनुसार इलाज और कृत्रिम गर्भधान करने की उद्देश्य से एआई यानी कृत्रिम गर्भाधान के लिए कर्मचारियों की मानदेय पर नियुक्ति की गई थी मांगों के समर्थन में झारखंड पशुपालन विभाग एआई कर्मचारी संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए जिसमें नौडीहा के एआई कर्मचारी अशोक कुमार भी हड़ताल पर हैं बता दे कि न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय निर्धारित हो एवं 2019 से बकाया राशि भुगतान करने पशुपालन विभाग में वर्षों से कार्यरत आई कर्मचारियों की नियमावली तैयार कर वार्ता सूची निर्मित करने पशुपालन विभाग में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के अधिक पदों पर आई कर्मचारियों को वरीयता योग्यता के आधार पर नियमित और वर्तमान मानदेय राशि एवं प्रोत्साहन राशि बीमा लाभ को स समय भुगतान व्यवस्था सरल करने की मांग सरकार से की है

विद्यायक ने डागरा पंचायत के माड़ादाग गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क के तहत किया सड़क का शिलान्यास

Image
 नौडीहा बाजार:प्रखंड क्षेत्र के डगरा पंचायत अंतर्गत नौडीहा बाजार मुख्य सड़क से ग्राम माड़ादाग बृजमोहन सिंह के घर से बाबा बीर कुँवर तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास छतरपुर पाटन विधायक पुष्पा देवी ने  पूजा पाठ एवं नारियल फोड़कर किया बता दें कि ये सड़क आजादी के बाद से अब तक सड़क  नही  बन सका था ये सड़क बन जाने से स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने मेंं सहूलियत मिलेगी कार्य  से प्रभावित होकर राजू यादव बीजेपी  में शामिल हुए मौजूद ग्रामीण महिलाओं ने क्षेत्रीय विधायक को फूल माला देकर समानित की किया। इस मौके मण्डल अध्यक्ष काशी प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक,पूर्व मुखिया राजेन्द्र यादव, डागरा पंचयात के मुखिया,पार्वती देवी,समाज सेवी बिनोद सिंह, नसरुल्लाह अंसारी, शकर यादव,अशोक तिवारी, लालबिहारी यादव , रौशन सिंह के अलावे कई ग्रामीण जनता मौजूद रहे।

इस स्वतंत्रता दिवस एक वृक्ष शहिद के नाम कार्यक्रम चलाकर किया जाएगा वृक्षारोपण

Image
नौडीहा बाजार: नौडीहा प्रखण्ड कार्यालय में आज स्वतंत्रता दिवस की शुभ अवसर पर झण्डा तोलन का समय सारणी और अन्य कार्यक्रमों को लेकर बैठे की गई हैं बैठक मे स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड कार्यालय में सुबह 9:00 बजे थाना परिसर में 9:20 और सदर अस्पताल में 9:40 में झण्डा तोलन करने का निर्णय लिया गया उसके बाद एक वृक्ष शहीद के नाम कार्यक्रम चलाकर प्रखंड कार्यालय और थाना परिषद में दर्जनो वृक्षारोपण किया जाएगा तत्पश्चात बारा मोड़ के पास वीर शहीद जवान के मूर्ति पर माल्यार्पण करने का निर्णय लिया गया इस मौके पर बीडीओ शुभम बेला टोपन सीओ मनोहर लिंडा थाना प्रभारी अमित द्विवेदी जिला परिषद सदस्य सुदामा प्रसाद आवास कोऑर्डिनेटर नीतीश खत्री , पंचायत सचिव विनोद राम, प्रमुख रेशम कुमारी डॉक्टर दिलीप कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए

कर्नल संजय ने कहां जीत पक्की है लोगों तक अपने विचार पहुंचाएं

Image
 पिपरा पलामू - पिपरा प्रखंड क्षेत्र के खेल मैदान में किसान नेता कर्नल संजय सिंह ने सैकड़ो कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई. बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने राय दिए. कर्नल संजय सिंह बीजेपी पार्टी से जुड़े हुए हैं. भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी बैठक में उपस्थित थे. कुछ लोगों के मन में पार्टी के टिकट को लेकर संसय बना हुआ है. वहीं कुछ का कहना है कि पार्टी टिकट दे या ना दे हमारा नेता कर्नल संजय सिंह ही है यह हमारे बीच में हमेशा बने रहते हैं. वही कर्नल संजय सिंह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा. चाहे चुनाव निर्दलीय ही क्यों ना लड़ना पड़े. मेरा जीवन का एकमात्र उद्देश्य लोगों की सेवा करना. आज पिपरा से में चुनावी बिगुल फूंक रहा हूं. काफी कम समय बचा हुआ है. आप सभी समर्थक जोरो से अपने कार्य में लग जाएं. वही संवाददाता द्वारा कहा गया की हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा चुनाव का टिकट बटवारा का समीकरण उलझ गया है भाजपा के टिकट या भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनने के लिए पांच से ऊपर विधानसभा के नेता जोर अजमाइश कर रहे है...