Posts

Showing posts from September, 2026

शिक्षक दिवस पर ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर में धूमधाम से मना समारोह

Image
नौडीहा बाजार। नीमा स्थित ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कोचिंग संचालक नीरज मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमित श्रीवास्तव एवं बिशनपुर मुखिया जितेंद्र कुमार भारती रहे। अतिथियों एवं अन्य वक्ताओं ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, शिक्षा और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नृत्य, नाटक एवं भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार भी व्यक्त किया। मौके पर कोचिंग के शिक्षक अमित कुमार, विकास कुमार, प्रेम कुमार, प्रदीप गुप्ता, संतोष गुप्ता, बबलू गुप्ता, मनोज यादव, मिथिलेश यादव, बनारसी साहू सहित सैकड़ों लोग...