डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस
खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, और थाना प्रभारी नीरज कुमार, डीएसपी प्रशांत कुमार इंस्पेक्टर द्वारिका राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव या व्यक्तिगत कारणों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस मृतक जवान के परिजनों को सूचित करने और उनके साथी जवानों से पूछताछ करने में जुटी है, ताकि खुदकुशी के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी ,
Comments
Post a Comment