रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक, 15 सितंबर को होगा भूमि पूजन
नौडीहा बाजार। प्रखंड के ग्राम नीमा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन सरस्वती शिशु मंदिर के संचालक अरुण कुमार पाठक ने किया।
बैठक में प्रतिमा स्थापना की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह को अध्यक्ष, अरुण कुमार पाठक को कार्यकारी अध्यक्ष, आलोक यादव एवं मुन्ना श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष बनाया गया।
जिला परिषद सदस्य सुदामा प्रसाद को सचिव, कन्हैया कुमार एवं बबलू गुप्ता को उप सचिव, राजू प्रसाद गुप्ता कोषाध्यक्ष तथा अनुज कुमार मिश्र को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। संगठन प्रभारी के रूप में मुखिया जितेंद्र कुमार भारती को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि तिलक कुमार सिंह, गुड्डू सिंह एवं संतोष पाठक को संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 15 सितंबर को थाना प्रभारी नीरज कुमार द्वारा भूमि पूजन कर प्रतिमा स्थापना स्थल की नींव रखी जाएगी। इसके बाद प्रतिमा स्थापना से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में मिथलेश यादव, कुंदन सिंह, विवेक कुमार, अमित मिश्रा, बृज मोहन पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को प्रेरणादायक पहल बताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही।
Comments
Post a Comment