Posts

Showing posts from August, 2026

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

Image
नौडीहा बाजार:श्री कपिल चौधरी, पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौडीहा बाजार थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि नामुदाग निवासी अवधेश कुमार भुइयाँ के घर में चोरी का सामान रखा हुआ है। दिनांक 30.08.2026 को गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम प्रशांत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में ग्राम नामुदाग पहुंचकर अभियुक्त के घर की घेराबंदी एवं विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के घर से कम्प्यूटर, प्रिंटर, CPU, लैपटॉप, इन्वर्टर, बैटरी, होम थिएटर, लेमिनेशन मशीन सहित बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य सामान बरामद की गई। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त अवधेश कुमार भुइयाँ द्वारा बताया गया कि वर्ष 2010 में पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित होने के बाद उसका विभिन्न सरकारी संस्थानों, विशेषकर ब्लॉक, स्कूल एवं अन्य सरकारी भवन में नियमित आना-जाना होता था। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में सीट महिला के लिए आरक्षित होने के कारण उसकी पत्नी चुनाव लड़ी, किंतु चुनाव हार गई। इसके बाद उसके पास कोई नियमित काम नहीं रहा। इसी दौरान उसने ...

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक, 15 सितंबर को होगा भूमि पूजन

Image
नौडीहा बाजार। प्रखंड के ग्राम नीमा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन सरस्वती शिशु मंदिर के संचालक अरुण कुमार पाठक ने किया। बैठक में प्रतिमा स्थापना की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह को अध्यक्ष, अरुण कुमार पाठक को कार्यकारी अध्यक्ष, आलोक यादव एवं मुन्ना श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष बनाया गया। जिला परिषद सदस्य सुदामा प्रसाद को सचिव, कन्हैया कुमार एवं बबलू गुप्ता को उप सचिव, राजू प्रसाद गुप्ता कोषाध्यक्ष तथा अनुज कुमार मिश्र को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। संगठन प्रभारी के रूप में मुखिया जितेंद्र कुमार भारती को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि तिलक कुमार सिंह, गुड्डू सिंह एवं संतोष पाठक को संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 15 सितंबर को थाना प्रभारी नीरज कुमार द्वारा भूमि पूजन कर प्रतिमा स्थापना स्थल की नींव रखी जाएगी...

एमएमडीआर चंदा वसूली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Image
नौडीहा बाजार। केंद्र सरकार की नीतियों और एमएमडीआर चंदा वसूली के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रखंड नौडीहा बाजार के नीमा स्थित कांग्रेस प्रखंड कार्यालय से विरोध प्रदर्शन निकाला गया। प्रखंड अध्यक्ष संतोष पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नीमा कांग्रेस प्रखंड मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए नौडीहा बाजार पुल तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। नौडीहा बाजार पुल के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए एमएमडीआर चंदा वसूली का विरोध किया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष संतोष पाठक, चंद्रभूषण सिंह, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सोनू सिंह, राजू गुप्ता, ब्रजमोहन राम और अजय कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए इनका जोरदार विरोध किया और कहा कि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी...

नामुदाग में घर के ताला तोड़कर बारह लाख के जेवर और नगद चोरी

Image
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नामुदाग में देर रात चोरों ने बंद पड़े घर में लाखों रुपए की गहने और कुछ नगद चोरी कर ली पीड़ित मिकु सिंह ने बताया कि मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में चोर घुसे कमरे की कुंडिया तोड़ी फिर गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे नगद 35000 और सोने की हार, मंगल सूत्र,कान बाली, कंगन, अंगूठी , चैन, चांदी की कमरबंध, पायल, पंजा कुल बारह लाख रुपए की चोरी हो गई पीड़ित मिकु सिंह बताया कि घर अक्सर बंद रहता था सभी लोग बाहर रहते थे वहीं घटना के बाद इलाके के चोरों का दहशत बना हुआ है वही सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीरज कुमार स्थल पर जाकर जायजा लिया और जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया