एमएमडीआर चंदा वसूली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
नौडीहा बाजार। केंद्र सरकार की नीतियों और एमएमडीआर चंदा वसूली के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रखंड नौडीहा बाजार के नीमा स्थित कांग्रेस प्रखंड कार्यालय से विरोध प्रदर्शन निकाला गया।
प्रखंड अध्यक्ष संतोष पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नीमा कांग्रेस प्रखंड मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए नौडीहा बाजार पुल तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
नौडीहा बाजार पुल के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए एमएमडीआर चंदा वसूली का विरोध किया।
इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष संतोष पाठक, चंद्रभूषण सिंह, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सोनू सिंह, राजू गुप्ता, ब्रजमोहन राम और अजय कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए इनका जोरदार विरोध किया और कहा कि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
Comments
Post a Comment