Posts

बड़ी खबर: चोरी हुआ ट्रैक्टर एक घंटे के अंदर बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार

Image
नौडीहा बाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस की तत्परता से चोरी हुआ ट्रैक्टर महज एक घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया। हालांकि, चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब दो बजे नौडीहा बाजार के मड़वा रोड स्थित विनोद विश्वकर्मा के घर से उनका ट्रैक्टर चोरी हो गया। ट्रैक्टर चोरी होने की आशंका होते ही वाहन मालिक विनोद विश्वकर्मा ने तत्काल नौडीहा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीरज कुमार हरकत में आ गए। पुलिस ने बिना देर किए नौडीहा बाजार से बाहर निकलने वाले तीनों मार्गों पर घेराबंदी शुरू कर दी और चोरों की तलाश में पुलिस की गाड़ियां दौड़ने लगीं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घबराकर चोर मुख्य सड़क छोड़कर गलियों के रास्ते भागने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हरीना आहार में पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार होने में सफल रहा। नौडीहा पुलिस की तत्परता से चोरी हुए ट्रैक्टर की बरामदगी से इलाके में पुलिस की सक्रियता की चर्चा हो रही है। वहीं...

नौडीहा बाजार प्रखंड व्याप्त भ्रष्टाचार मेंन सड़क जर्जर सड़क पर बहता गंदा पानी आम जनता परेशान-भाकपा

Image
नौडीहा बाजार:आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के पलामू जिला अन्तर्गत भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के की बैठक ग्राम -रबदा में हुआ। बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मदेव राम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह, जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी एवं राज्य परिषद सदस्य सुरेश ठाकुर राजेंद्र बैठा मौजूद थे। मौके पर जिला सचिव में ग्रामीणों की जन समस्याओं से अवगत हुआ और पाया कि नौडीहा बाजार अंचल अंतर्गत केवल सरइडीह पंचायत में 32 योजनाओं का काम कागज पर हो गया पैसा का निकासी हो गया लेकिन धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहा अफसर और बिचौलिया मिलकर आम जनता के टैक्स के पैसा का घोटाला कर गए जिसके लिए आंदोलन जरूरी है श्री तिवारी ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि जी राज्य का वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर इसी विधानसभा क्षेत्र से हैं और कभी-कभार इस इलाका में नजर भी आते हैं परंतु अगर इस इलाका में काम होता तो कम से कम यह इलाका विकसित हो जाता लेकिन उन्हें फुर्सत नहीं है याहां की आम अवाम की स्थिति बदहाल है, नौडीहा बाजार मुख्य सड़क पुल से लेकर नीमा तक जर्जर स्थिति में है में सड़क में चारों तरफ की...

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन

Image
नौडीहा बाजार। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नौडीहा बाजार थाना परिसर में थाना प्रभारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर द्वारिका राम, अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला, जिला परिषद सदस्य सुदामा प्रसाद एवं प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी शामिल हुए। बैठक का सफल संचालन मुखिया गौतम कुमार सिंह ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर थाना प्रभारी नीरज कुमार सहित उपस्थित अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी समन्वय बनाए रखने और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में एसआई रोहित चौहान, मनोज सिंह, एएसआई राजेश बैठा, अरुण कुमार बाउरी, मुकेश शर्मा,मुंशी प...

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश

Image
छतरपुर। दुर्गा पूजा के अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर श्री प्रशांत कुमार ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली तथा पंडाल परिसर में भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, CCTV कैमरों, प्रकाश व्यवस्था एवं पार्किंग आदि का जायजा लिया। एसडीपीओ श्री प्रशांत कुमार ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पंडाल में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। भीड़ अधिक होने की स्थिति में प्रवेश एवं निकास को सुव्यवस्थित रखा जाए तथा पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती की जाए। आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहन के आवागमन हेतु रास्ता बाधित नहीं किया जाए। उन्होंने महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, पंडाल एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी स...

शांति और सौहार्दपूर्ण मनाए त्यौहार अफवाहों से रहें दूर

Image
पलामू पिपरा : शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करने को लेकर मंगलवार को पिपरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर द्वारिका राम ने की बैठक में पुलिस प्रशासन ने दुर्गा पूजा समितियों सभी अध्यक्षों एवं नागरिकों से प्रशासन की गाइडलाइन को पालन करने की अपील की इंस्पेक्टर द्वारिका राम ने कहा की त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए धार्मिक आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन किया जाए और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग जरूरी है वहीं थाना प्रभारी ने सभी अध्यक्ष से अपील किया की सभी पूजा पंडाल मैं सीसीटीवी कैमरा लगवाएं तथा सोशल मीडिया पर प्रशासन के पेनी नजर रहेगी किसी भी गलत मैसेज को फैलाया नहीं जाए अन्यथा कार्रवाई किया जाएगा। वही किसी भी तरह का गलत माहौल देखें तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें बैठक में नीरज सिंह ललन राम जितेंद्र उरांव गुड्डू यादव ददन पासवान राजेश राजवंशी पिंटू सिंह विश्वनाथ राम संदीप पासवान सहेंद्र दुबे हरि यादव बिंदेश्वर पाठक ...

लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का प्रखंड स्तरीय विस्तार, विजय आनंद बने प्रखण्ड अध्यक्ष

Image
नौडीहा बाजार, पलामू। लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के संगठन विस्तार को लेकर नौडीहा प्रखंड के गुरुकुल स्कूल परिसर में स्थानीय युवाओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष आईसा सिंह, प्रमंडल अध्यक्ष प्रभात सिन्हा, जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता, जिला उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद यादव, प्रमंडल प्रवक्ता आशुतोष तिवारी, प्रमंडल महासचिव नितेश तिवारी तथा पिपरा प्रखंड अध्यक्ष डॉ. रंजय साव उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नौडीहा प्रखंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में विजय आनंद पाठक को प्रखंड अध्यक्ष, अमित कुमार को उपाध्यक्ष, राजू श्रीवास्तव को महासचिव, मनोज यादव, जितेंद्र यादव एवं अमित शर्मा को सदस्य, सुजीत कुमार को कोषाध्यक्ष तथा विवेक कुमार को प्रवक्ता बनाया गया। इसके साथ ही आठ सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि संगठन जनहित के मुद्दों को लेकर प्रखंड स्तर पर कार्य करेगा और युवाओं को जोड़कर...

नौडीहा बाजार में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव

Image
नौडीहा बाजार। अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य महासभा के तत्वावधान में पुराना थाना परिसर में बाबा गणिनाथ जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद मनोज भुईयां, समाजसेवी नंदन सिंह, मनोज प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमरेश श्रीवास्तव, मुखिया प्रतिनिधि धनंजय प्रसाद, पूर्व मुखिया विजय प्रसाद तथा मुखिया जितेंद्र भारती सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ जी की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद बाबा गणिनाथ जी की आकर्षक झांकी निकाली गई, जो क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची। जन्मोत्सव के अवसर पर छोटे बच्चों तथा बाहर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने बाबा गणिनाथ जी के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज के लोगों से बाबा गणिनाथ जी के बताए मार्ग पर चलने तथा ...