लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का प्रखंड स्तरीय विस्तार, विजय आनंद बने प्रखण्ड अध्यक्ष

नौडीहा बाजार, पलामू। लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के संगठन विस्तार को लेकर नौडीहा प्रखंड के गुरुकुल स्कूल परिसर में स्थानीय युवाओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष आईसा सिंह, प्रमंडल अध्यक्ष प्रभात सिन्हा, जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता, जिला उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद यादव, प्रमंडल प्रवक्ता आशुतोष तिवारी, प्रमंडल महासचिव नितेश तिवारी तथा पिपरा प्रखंड अध्यक्ष डॉ. रंजय साव उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नौडीहा प्रखंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में विजय आनंद पाठक को प्रखंड अध्यक्ष, अमित कुमार को उपाध्यक्ष, राजू श्रीवास्तव को महासचिव, मनोज यादव, जितेंद्र यादव एवं अमित शर्मा को सदस्य, सुजीत कुमार को कोषाध्यक्ष तथा विवेक कुमार को प्रवक्ता बनाया गया। इसके साथ ही आठ सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि संगठन जनहित के मुद्दों को लेकर प्रखंड स्तर पर कार्य करेगा और युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन