नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन

नौडीहा बाजार। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नौडीहा बाजार थाना परिसर में थाना प्रभारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर द्वारिका राम, अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला, जिला परिषद सदस्य सुदामा प्रसाद एवं प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी शामिल हुए। बैठक का सफल संचालन मुखिया गौतम कुमार सिंह ने किया।
बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने की बात कही।
इस मौके पर थाना प्रभारी नीरज कुमार सहित उपस्थित अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी समन्वय बनाए रखने और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बैठक में एसआई रोहित चौहान, मनोज सिंह, एएसआई राजेश बैठा, अरुण कुमार बाउरी, मुकेश शर्मा,मुंशी पंकज सिंह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष पाठक, समाजसेवी नंदन सिंह, अमरेश श्रीवास्तव, धनंजय प्रसाद, लालबिहारी यादव, विजय प्रसाद, दीपक पासवान, आलोक यादव, मुख्तार अंसारी, तिलक सिंह एवं संतोष यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराना तथा प्रशासन एवं आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक, 15 सितंबर को होगा भूमि पूजन