नौडीहा बाजार प्रखंड व्याप्त भ्रष्टाचार मेंन सड़क जर्जर सड़क पर बहता गंदा पानी आम जनता परेशान-भाकपा

नौडीहा बाजार:आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के पलामू जिला अन्तर्गत भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के की बैठक ग्राम -रबदा में हुआ। बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मदेव राम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह, जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी एवं राज्य परिषद सदस्य सुरेश ठाकुर राजेंद्र बैठा मौजूद थे। मौके पर जिला सचिव में ग्रामीणों की जन समस्याओं से अवगत हुआ और पाया कि नौडीहा बाजार अंचल अंतर्गत केवल सरइडीह पंचायत में 32 योजनाओं का काम कागज पर हो गया पैसा का निकासी हो गया लेकिन धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहा अफसर और बिचौलिया मिलकर आम जनता के टैक्स के पैसा का घोटाला कर गए जिसके लिए आंदोलन जरूरी है श्री तिवारी ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि जी राज्य का वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर इसी विधानसभा क्षेत्र से हैं और कभी-कभार इस इलाका में नजर भी आते हैं परंतु अगर इस इलाका में काम होता तो कम से कम यह इलाका विकसित हो जाता लेकिन उन्हें फुर्सत नहीं है याहां की आम अवाम की स्थिति बदहाल है, नौडीहा बाजार मुख्य सड़क पुल से लेकर नीमा तक जर्जर स्थिति में है में सड़क में चारों तरफ कीचड़ एवं गंदा पानी बहता रहता है सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं आम जनता का चलना मुश्किल है हमेशा जाम रहता है लेकिन इस ओर विधायक मंत्री का कोई ध्यान नहीं है वही प्रशासन की भी कोई पहल नहीं है। प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार मचा हुआ अस्पताल तो बन गया लेकिन डॉक्टर कभी नहीं बैठते पलामू सिविल सर्जन याहां डॉक्टर की पोस्टिंग करें । ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों का इलाज भगवान भरोसे है एवं झोलाछाप डॉक्टरों की चांदी ही चांदी है। बैठक में यह तय किया गया कि अक्टूबर माह में दशहरा बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नौडीहा बाजार अंचल एवं थाना में व्याप्त भ्रष्टाचार घूसखोरी एवं जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन और घेराव करेगी जिसमें हजारों लोग भाग लेंगे। बैठक में अंचल की सहायक सचिव लखन राम,अलखदेव राम, मालती देवी, रामप्रवेश सिंह, विमला कुंवर, लालो देवी, कपिल भूइंया, नरेश भगत शहीत कई लोग थे।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक, 15 सितंबर को होगा भूमि पूजन