नीमा में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, पूजा समिति का किया गया विस्तार
नौडीहा बाजार। नीमा में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा किस प्रकार आयोजित की जाएगी और आयोजन के दौरान किन-किन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, इसे लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक के दौरान दुर्गा पूजा समिति का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से संतोष पाठक को अध्यक्ष, नीरज मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष, रंजीत पाठक को सचिव तथा अमित मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
वहीं शिव शंकर पाण्डेय को मीडिया प्रभारी, अरुण प्रकाश को संरक्षक, जबकि अनुज मिश्रा, बृज मोहन पासवान और निरंजन मिश्रा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा मुखराज यादव को उप सचिव तथा उदय पाठक को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों और जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
Comments
Post a Comment