नौडीहा में गूंजेगा रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य, प्रतिमा स्थापना को लेकर भूमि पूजन
नौडीहा बाजार में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और साहस को जन-जन तक पहुंचाने की पहल शुरू हो गई है। पुराना थाना के पास रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर आज भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई स्तुति मंच के अध्यक्ष नंदन सिंह उर्फ चिंटू सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित अंबुज मिश्रा ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया। इस दौरान दो छात्राओं आशा चंद्रा और काजल कुमारी के हाथों भूमि पूजन की रस्म पूरी कराई गई।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, उनके साहस और देश के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी में उनके जीवन और वीरता को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। साथ ही यह प्रतिमा महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में बीजेपी मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह, जिला परिषद सदस्य सुदामा प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष पाठक, सांसद प्रतिनिधि कुंदन गुप्ता, मुखिया जितेंद्र भारती, समाजसेवी आलोक यादव, अरुण प्रकाश पाठक,अमरेश श्रीवास्तव, विजय प्रसाद, तिलक सिंह, बसंत चंद्रवंशी, राजू गुप्ता, राजू यादव, बब्लू गुप्ता और अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना की पहल को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
Comments
Post a Comment