Posts

बिचौलिए ने पीएनबी खाताधारियों के नाम पर निकाले फर्जी ऋण, बैंक से नोटिस मिलने पर हुआ खुलासा

Image
हरिहरगंज पलामू। प्रखंड के पीएनबी शाखा सुलतानी के कई खाताधारियों के नाम पर फर्जी तरीके से कुछ बिचौलियों द्वारा सोलर लाइट  के नाम पर ऋण निकासी कर लेने का मामला उजागर किया है।इस सम्बन्ध में रविवार को सेमरबार पंचायत के बिजनिवार गांव निवासी योगेंद्र यादव ने बताया कि सोलर लाइट के नाम पर हमारे द्वारा किसी तरह का कोई लोन नहीं लिया गया है। बावजूद इसके बैंक द्वारा ऋण वसूली के लिए नोटिस निर्गत किया गया है।भुक्तभोगियों ने इसकी लिखित शिकायत पंजाब नेशनल बैंक के हेड ब्रांच बोकारो ने किया है। साथ ही हरिहरगंज थाना ने भी इसकी लिखित शिकायत करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वही शाखा प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद से पूछे जाने पर बताया कि यह मामला उनके आने का पूर्व का है। भुक्तभोगी यों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच के बाद रिपोर्ट अग्रसर करवाई के लिए ऊपर के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। फोटो। जानकारी देते भुक्तभोगी

पंडवा में लगा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार शिविर महिला सशक्तिकरण पर दिया गया बल

Image
पंडवा, (पलामू) :जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को पंडवा प्रखंड परिसर में  विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के आयोजन का उद्देशय सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ हर नागरिक को मिले इस पर चर्चा की गई । इस मौके पर एडिशनल मजिस्ट्रेट आसिफ इकबाल ने  कहा कि  इस तरह के कार्यक्रम से एक  ओर जहां लोगों में जागरूकता आएगा वही लोगों में सशक्तिकरण भी होगा।उन्होंने कहा कि शिविर में लोग अपनी समस्या रख सकते है।जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।  कहा कि विधिक  सशक्तिकरण शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास है। इसके माध्यम से लोगों को कानून की जानकारियां के साथ-साथ योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आठ तरह के स्कीम, प्रोजेक्ट के बारे में शिविर में मुख्य रूप से जानकारी देना है। मौके पर पंडवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी  प्रीति लता मुर्मु  ने कहा कि जनता तक सारी जानकारियां मिलने से ही वे सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ ले पाएंगे । कहा  कि सरकार बच्चों, विधवाएं,...

प्रखण्ड मे चल रहे अवैध क्रशर को सीओ राकेश तिवारी ने किया सील ,छतरपुर

Image
छतरपुर : जिला में खनिज के अवैध कारोबार को लेकर विभाग ने एक बार फिर कार्रवाई को तेज कर दिया है. उपायुक्त के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित क्रशर को छतरपुर अंचलाधिकारी राकेश कुमार तिवारी और कर्मचारी ने  क्रशर को शनिवार को सील कर दिया है.सीओ ने बताया कि एसडीओ के आदेशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर चल रहे अवैध क्रशर को ध्वस्त करने और उन पर करवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिला प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि छतरपुर में कई स्थानों पर अवैध रूप से क्रशर का संचालन किया जा रहा है.

पीपरा में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर आयोजित

Image
 हरिहरगंज पीपरा पलामू। पीपरा प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पलामू जिला द्वारा प्रतिनियुक्त अधिवक्ता नीरज कुमार व शशीकांत कुमार व बीडीओ अनीता केरकेट्टा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। अधिवक्ता नीरज कुमार व शशीकांत कुमार ने विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि असहाय, पीड़ित, लाचार व जरूरतमंदों की सहायता को लेकर प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं। लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिला कर उनका सहयोग करना ही उद्देश्य है। बीडीओ अनीता केरकेट्टा ने कहा कि सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य सरकार योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाना और उसक...

हरिहरगंज में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

Image
हरिहरगंज पलामू। प्रखंड सभागार में शनिवार को सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता प्रकाश चन्द्र व भागीरथ दुबे ने विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि असहाय, पीड़ित, लाचार व जरूरतमंदों की सहायता को लेकर डालसा प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं। लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिला कर उनका सहयोग करना डालसा का उद्देश्य है। बीडीओ ने कहा कि सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बीपीओ विष्णु प्रताप मिश्र, विक्रांत कुमार प्रधान सहायक आजम बेग सिटी मैैनेजर राकेश सिंह ,सतीश उपाध्याय पर्यवेक्षिका सुमित्रा कुमारी सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं एसएचजी की महिलाएं मौजूद थींं । फोटो। विधिक सेवा सशक्तिकरण में बोलते ...

नौडीहा बाजार में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर आयोजित,

Image
नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पलामू जिला द्वारा प्रतिनियुक्त अधिवक्ता अमीत तिवारी, राजेश कुमार व बीडीओ कामेश्वर बेदिया ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिसका संचालन बिओ उपेंद्र कुमार ने की। अमित तिवारी व राजेश कुमार ने विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि असहाय, पीड़ित, लाचार व जरूरतमंदों की सहायता को लेकर प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं। लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिला कर उनका सहयोग करना ही उद्देश्य है। बीडीओ कामेश्वर बेदिया ने कहा कि सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य सरकार योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाना ...

समारोह आयोजित कर बीटीएम को दी गई विदाई

Image
हरिहरगंज पलामू।  प्रखंड परिसर स्थित सिंगल विंडो सेंटर में समारोह का आयोजन कर शुक्रवार को पूर्व बीटीएम अमित कुमार को विदाई दी गई । साथ ही  वर्तमान बीटीएम सुमित कुमार वर्मा का स्वागत किया गया ।  इस दौरान एटीएम प्रवीण जहां और कृषक मित्रों ने पूर्व बीटीएम अमित कुमार को शाँँल कलम डायरी देकर विदाई दी और वर्तमान बीटीएम सुमित कुमार का स्वागत किया ।  मौके पर  कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामजन्म मेहता सुशील कुमार सिंह राघव प्रसाद सिंह विनोद पासवान मिथलेश शर्मा मोहन जाधव वीरेंद्र मेहता सुरेश प्रजापति श्यामसुंदर मेहता अशोक मेहता महाराणा सिंह आदि कृषक मित्र मौजूद थे ।