हरिहरगंज में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

हरिहरगंज पलामू। प्रखंड सभागार में शनिवार को सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता प्रकाश चन्द्र व भागीरथ दुबे ने विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि असहाय, पीड़ित, लाचार व जरूरतमंदों की सहायता को लेकर डालसा प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं। लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिला कर उनका सहयोग करना डालसा का उद्देश्य है। बीडीओ ने कहा कि सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बीपीओ विष्णु प्रताप मिश्र, विक्रांत कुमार प्रधान सहायक आजम बेग सिटी मैैनेजर राकेश सिंह ,सतीश उपाध्याय पर्यवेक्षिका सुमित्रा कुमारी सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं एसएचजी की महिलाएं मौजूद थींं ।

फोटो। विधिक सेवा सशक्तिकरण में बोलते अधिवक्ता

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक, 15 सितंबर को होगा भूमि पूजन