पीपरा में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर आयोजित
हरिहरगंज पीपरा पलामू। पीपरा प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पलामू जिला द्वारा प्रतिनियुक्त अधिवक्ता नीरज कुमार व शशीकांत कुमार व बीडीओ अनीता केरकेट्टा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। अधिवक्ता नीरज कुमार व शशीकांत कुमार ने विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि असहाय, पीड़ित, लाचार व जरूरतमंदों की सहायता को लेकर प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं। लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिला कर उनका सहयोग करना ही उद्देश्य है। बीडीओ अनीता केरकेट्टा ने कहा कि सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य सरकार योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाना और उसका लाभ देना मकसद है। मौके पर बीपीओ रविकांत सिंह, बीपीआरओ उदयनाथ राम, जनसेवक ज्योति रंजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे
Comments
Post a Comment