बिचौलिए ने पीएनबी खाताधारियों के नाम पर निकाले फर्जी ऋण, बैंक से नोटिस मिलने पर हुआ खुलासा

हरिहरगंज पलामू। प्रखंड के पीएनबी शाखा सुलतानी के कई खाताधारियों के नाम पर फर्जी तरीके से कुछ बिचौलियों द्वारा सोलर लाइट  के नाम पर ऋण निकासी कर लेने का मामला उजागर किया है।इस सम्बन्ध में रविवार को सेमरबार पंचायत के बिजनिवार गांव निवासी योगेंद्र यादव ने बताया कि सोलर लाइट के नाम पर हमारे द्वारा किसी तरह का कोई लोन नहीं लिया गया है। बावजूद इसके बैंक द्वारा ऋण वसूली के लिए नोटिस निर्गत किया गया है।भुक्तभोगियों ने इसकी लिखित शिकायत पंजाब नेशनल बैंक के हेड ब्रांच बोकारो ने किया है। साथ ही हरिहरगंज थाना ने भी इसकी लिखित शिकायत करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वही शाखा प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद से पूछे जाने पर बताया कि यह मामला उनके आने का पूर्व का है। भुक्तभोगी यों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच के बाद रिपोर्ट अग्रसर करवाई के लिए ऊपर के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

फोटो। जानकारी देते भुक्तभोगी

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक, 15 सितंबर को होगा भूमि पूजन