समारोह आयोजित कर बीटीएम को दी गई विदाई
हरिहरगंज पलामू। प्रखंड परिसर स्थित सिंगल विंडो सेंटर में समारोह का आयोजन कर शुक्रवार को पूर्व बीटीएम अमित कुमार को विदाई दी गई । साथ ही वर्तमान बीटीएम सुमित कुमार वर्मा का स्वागत किया गया । इस दौरान एटीएम प्रवीण जहां और कृषक मित्रों ने पूर्व बीटीएम अमित कुमार को शाँँल कलम डायरी देकर विदाई दी और वर्तमान बीटीएम सुमित कुमार का स्वागत किया । मौके पर कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामजन्म मेहता सुशील कुमार सिंह राघव प्रसाद सिंह विनोद पासवान मिथलेश शर्मा मोहन जाधव वीरेंद्र मेहता सुरेश प्रजापति श्यामसुंदर मेहता अशोक मेहता महाराणा सिंह आदि कृषक मित्र मौजूद थे ।
Comments
Post a Comment