प्रखण्ड मे चल रहे अवैध क्रशर को सीओ राकेश तिवारी ने किया सील ,छतरपुर
छतरपुर : जिला में खनिज के अवैध कारोबार को लेकर विभाग ने एक बार फिर कार्रवाई को तेज कर दिया है. उपायुक्त के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित क्रशर को छतरपुर अंचलाधिकारी राकेश कुमार तिवारी और कर्मचारी ने क्रशर को शनिवार को सील कर दिया है.सीओ ने बताया कि एसडीओ के आदेशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर चल रहे अवैध क्रशर को ध्वस्त करने और उन पर करवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिला प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि छतरपुर में कई स्थानों पर अवैध रूप से क्रशर का संचालन किया जा रहा है.
Comments
Post a Comment