नौडीहा बाजार में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर आयोजित,


नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पलामू जिला द्वारा प्रतिनियुक्त अधिवक्ता अमीत तिवारी, राजेश कुमार व बीडीओ कामेश्वर बेदिया ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिसका संचालन बिओ उपेंद्र कुमार ने की। अमित तिवारी व राजेश कुमार ने विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि असहाय, पीड़ित, लाचार व जरूरतमंदों की सहायता को लेकर प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं। लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिला कर उनका सहयोग करना ही उद्देश्य है। बीडीओ कामेश्वर बेदिया ने कहा कि सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य सरकार योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाना और उसका लाभ देना मकसद है। वहीं इस मौके पर बीडीओ कामेश्वर बेदिया ने 189 वृद्धा पेंशन व 8 विकलांग पेशंन का स्वीकृति दी इस मौके पर एटीएम जय गोविंद कुमार, अंचल उपनिरीक्षक संजीव कुमार,प्रभाकर राम,अनील पासवान सभी विभाग के कर्मचारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक, 15 सितंबर को होगा भूमि पूजन