Posts

दुर्गा पूजा पंडालों के निरीक्षण में कोविड-19 के गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन की हिदायत,पलामू

Image
बिहार चुनाव व कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पलामू जिले के अंतर्राज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गयी है। आवागमन पर पैनी नजर रखी जा रही है। छतरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी एनपी गुप्ता ने आज  हरिहरगंज स्थित अंतर्राज्यीय सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को राज्य से बाहर यात्री बसों के परिचालन नहीं होने देने का निदेश दिया। साथ ही अंतर्राज्यीय सीमा पर चौकसी बढ़ाने का निदेश दिया। डीएसपी से फाॅर्स बढ़ाने का अनुरोध किया। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा शीघ्र लगाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि आज शाम तक सीसीटीवी कैमरा लगा दिया जायेग और इसके माध्यम से भी आवाजाही की निगरानी रखी जायेगी।  अनुमंडल पदाधिकारी ने हरिहरिगंज के पूजा पंडालों का निरक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा आयोजन समिति के सदस्यों को दुर्गा पूजा को लेकर कोविड-19 से संबंधित जारी गाईडलाइन का सख्ती से अनुपालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पूजा सादगीपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।  *दंडाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति* पलामू उपा...

आवास योजना में लापरवाही बरतने पर डीडीसी ने तीन बीडीओ के वेतन पर लगायी रोक पलामू

Image
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बन रहे आवासों का निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करने पर उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने पांकी,लेस्लीगंज व छतरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के वेतन पर रोक लगा दी है साथ ही डीडीसी ने इतना महत्वपूर्ण कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने को लेकर इन तीनो बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है।  इसलिए हुई कार्रवाई जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2020-21 के तहत  सभी प्रखंडों को 41681 इकाई   लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध 27890 इकाई  का निबंधन,25094 इकाई का जिओ टैगिंग तथा 19956 इकाई का प्रथम किस्त भुगतान हुआ है।पूर्व में भी जिला स्तर से कई बार निबंधन,जियो टैगिंग तथा प्रथम किस्त की भुगतान में तेज़ी लाने का निर्देश दिया गया था लेकिन पांकी, लेस्लीगंज वह छतरपुर प्रखंड द्वारा निराशाजनक प्रगति रही जिसके वजह से यह कार्रवाई की गई है

नबालिग लड़की ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, छतरपुर

Image
छत्तरपुर रामगढ़ कउवल गांव  निवासी विजय प्रजापति  की 17 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी ने अपने ही घर में शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के पिता ओर माता घर पर नही थे। इलाज के लिए पटना गए हुए थे। पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि परिवार के सिर्फ दादी ओर छोटी बच्ची ही घर में थे। उनसे जानकारी लिया गया तो बताया कि जब सुबह घर के अंदर गए तब अंजली का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया। किस कारण से वह तनाव में आकर खुदकुशी कर आत्महत्या की समझ में नहीं आ रहा है। घटना को देख खुद चकित रह गए। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है।

सतगांवा स्कूल का ताला तोड़कर एमडीएम चावल चोरी का प्रयास अभी तक नहीं हुई प्राथमिकी दर्ज,हरिहरगंज

Image
 हरिहरगंज से प्रदीप मेहता की रिपोर्ट हरिहरगंज पलामू । प्रखंड के सतगांवा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतगांवा में बुधवार के अहले सुबह अज्ञात चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर एमडीएम मद के चावल की चोरी करने का प्रयास किया । सूचना पाकर जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो स्टोर रूम का ताला टूटा पाया और उक्त चावल स्कूल से कुछ ही दूरी पर फेका हुआ पाया। किन्तु इस मामले की अभी तक हरिहरगंज थाना पुलिस को लिखित सूचना नहीं दी गई है।पूछे जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि अज्ञात चोरों ने भंडार कक्ष का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब सात बोरा चावल विद्यालय के पश्चिम  कुछ दूरी पर फेंका पड़ा था। जिसे बाद में ग्रामीणों के सामने ही शिक्षकों ने उस चावल के बोरी को स्कूल के स्टोर रूम में रखवा दिया। पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार  पदाधिकारी सुबोध कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक को इसकी लिखित सूचना थाना को देने का निर्देश दिया गया है। उधर ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों की मिली भगत की ब...

रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न’ सम्मान देने की मांग उठी,केंद्रीय मंत्री को शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि,हरिहरगंज

Image
 हरिहरगंज पलामू । केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अररूआ कला गांव में गुरुवार को किया गया। अरविंद पासवान के व्यवस्थापन व मुखिया रिणु देवी की अध्यक्षता वाले सभा में पंसस रामजी पासवान, वार्ड सदस्य कर्मी देवी, राजेश्वर पंडित, बुधन सिंह यादव, कामेश्वर पासवान, सुरेंद्र सिंह, लखनदेव पासवान, कृष्णकांत सिंह, संतोष पासवान समेत अन्य लोग मौजूद थे। आयोजित इस सभा में उपस्थित दर्जनों लोगों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा। सभा में मौजूद लोगों ने रामविलास पासवान के निधन को राजनीति के एक युग का अंत बताते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया। साथ ही कहा कि समाज के हर तबके के लिए किए गए उनके कार्य अद्वितीय हैं। अपने संपूर्ण राजनैतिक जीवन में उन्होंने कई कैबिनेट में बतौर मंत्री अपनी सेवा दी। दूरसंचार मंत्री रहते हुए उन्होंने गांव-गांव को टेलीफोन से जोड़ दिया। जिसके लिए वे सदैव याद किये जायेंगे। शोकसभा में शामिल सभी लोगों ने एक स्वर में रामविलास पासवान को मरणोपरां...

दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक संपन्न, हरिहरगंज

Image
 हरिहरगंज से प्रदीप मेहता की रिपोर्ट  हरिहरगंज पलामू । हरिहरगंज थाना परिसर में बुधवार को पुलिस निरीक्षक सह थाना परिसर दीपक कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुयी। बैठक का संचालन समाजसेवी भोला गुप्ता ने किया। बैठक में प्रशासन ने पूजा को शांति व भाईचारगी के साथ कोविड 19 को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हीं मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार पूजा में किसी तरह का कोई सजावट नहीं होगा, लाउडस्पीकर नहीं बजेगा, तोरण द्वार या स्वागत गेट नहीं बनाया जाना है। छोटा पंडाल ही बनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व पूजा समिति के द्वारा किसी प्रकार का खाद्य सामग्री का वितरण नहीं किए जाने का निर्देश दिया। पूजा पंडाल के अंदर पंडित सहित एक समय में सात व्यक्तियों से अधिक का प्रवेश निषेध रहेगा। किसी तरह का मेला का आयोजन नहीं किया जाना है। मौक अंचल निरीक्षक दीपक पांडेय, एसआइ इंद्रदेव राम, नीतीश कुमार, वरुण हाजमा, सुमित दास, एएसआई एसएन सिंह, उमर खान, रविन्द्र कु...

छतरपुर एसडीओ पहुंचे खोड़ी के अरर गांव, ग्रामीणों से बात कर जानी योजनाओं की हकीकत

Image
छतरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी एनपी गुप्ता आज  छतरपुर प्रखंड के खोड़ी पंचायत के अरर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के एक टोला सतघरवा में पाया कि यहां करीब 50 परिवार अनुसूचित जाति व आदिम जनजाति परहिया लोग निवास करते हैं। यह टोला चारो तरफ से नाले से घिरा है। जिला प्रशासन के पहल पर नाले पर पूल का निर्माण कराया गया है। पूल तैयार होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। गांव में जो जमीन है, उसमें तिल व चना की खेती करते है। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से बाचतीत कर सरकार की योजनाओं की हकीकत को जाना। ग्रामीणों से बातचीत में उन्होंने जाना कि गांववालों को जन वितरण प्रणाली से नियमित रूप से प्रतिमाह राशन मिलता है। राशन मिलने से उन्हें खाने संबंधित कोई समस्याएं नहीं होती। उन्होंने कुछ वरीय नागरिकों से बातचीत की तो पता चला कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है। एसडीओ ने उन्हें आधार कार्ड सहित अन्य कागजात जमा करने की बाते कही, ताकि उन्हें पेंशन संबंधित कार्रवाई पूर्ण कराते हुए पेंशन प्रदान किया जा सके।