दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक संपन्न, हरिहरगंज
हरिहरगंज पलामू । हरिहरगंज थाना परिसर में बुधवार को पुलिस निरीक्षक सह थाना परिसर दीपक कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुयी। बैठक का संचालन समाजसेवी भोला गुप्ता ने किया। बैठक में प्रशासन ने पूजा को शांति व भाईचारगी के साथ कोविड 19 को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हीं मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार पूजा में किसी तरह का कोई सजावट नहीं होगा, लाउडस्पीकर नहीं बजेगा, तोरण द्वार या स्वागत गेट नहीं बनाया जाना है। छोटा पंडाल ही बनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व पूजा समिति के द्वारा किसी प्रकार का खाद्य सामग्री का वितरण नहीं किए जाने का निर्देश दिया। पूजा पंडाल के अंदर पंडित सहित एक समय में सात व्यक्तियों से अधिक का प्रवेश निषेध रहेगा। किसी तरह का मेला का आयोजन नहीं किया जाना है। मौक अंचल निरीक्षक दीपक पांडेय, एसआइ इंद्रदेव राम, नीतीश कुमार, वरुण हाजमा, सुमित दास, एएसआई एसएन सिंह, उमर खान, रविन्द्र कुमार देवेंद्र कुमार सिंह के अलावे समाजसेवी सत्येन्द्र मेहता, प्रमोद रवि, राजकुमार गौतम, ओम प्रकाश अकेला, जितेंद्र मेहता, महताब शाहिद, राजकुमार राम, अरविंद पासवान, अमित सिंह, विजय सिंह, महताब शाहिल, मुन्ना विश्वकर्मा, अशोक जायसवाल, बल्लू बलराम, अरुण स्वर्णकार, पप्पू शौडिक, लखन यादव, शिव बैठा, संतोष प्रसाद, संतोष प्रजापति, खदेरन प्रसाद, अवधेश मेहता सहित कई लोग उपस्थित थें।
Comments
Post a Comment