रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न’ सम्मान देने की मांग उठी,केंद्रीय मंत्री को शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि,हरिहरगंज

 हरिहरगंज पलामू । केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अररूआ कला गांव में गुरुवार को किया गया। अरविंद पासवान के व्यवस्थापन व मुखिया रिणु देवी की अध्यक्षता वाले सभा में पंसस रामजी पासवान, वार्ड सदस्य कर्मी देवी, राजेश्वर पंडित, बुधन सिंह यादव, कामेश्वर पासवान, सुरेंद्र सिंह, लखनदेव पासवान, कृष्णकांत सिंह, संतोष पासवान समेत अन्य लोग मौजूद थे। आयोजित इस सभा में उपस्थित दर्जनों लोगों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा। सभा में मौजूद लोगों ने रामविलास पासवान के निधन को राजनीति के एक युग का अंत बताते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया। साथ ही कहा कि समाज के हर तबके के लिए किए गए उनके कार्य अद्वितीय हैं। अपने संपूर्ण राजनैतिक जीवन में उन्होंने कई कैबिनेट में बतौर मंत्री अपनी सेवा दी। दूरसंचार मंत्री रहते हुए उन्होंने गांव-गांव को टेलीफोन से जोड़ दिया। जिसके लिए वे सदैव याद किये जायेंगे। शोकसभा में शामिल सभी लोगों ने एक स्वर में रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न’ सम्मान देने की मांग की।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक, 15 सितंबर को होगा भूमि पूजन