आवास योजना में लापरवाही बरतने पर डीडीसी ने तीन बीडीओ के वेतन पर लगायी रोक पलामू
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बन रहे आवासों का निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करने पर उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने पांकी,लेस्लीगंज व छतरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के वेतन पर रोक लगा दी है साथ ही डीडीसी ने इतना महत्वपूर्ण कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने को लेकर इन तीनो बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है।
इसलिए हुई कार्रवाई
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2020-21 के तहत सभी प्रखंडों को 41681 इकाई लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध 27890 इकाई का निबंधन,25094 इकाई का जिओ टैगिंग तथा 19956 इकाई का प्रथम किस्त भुगतान हुआ है।पूर्व में भी जिला स्तर से कई बार निबंधन,जियो टैगिंग तथा प्रथम किस्त की भुगतान में तेज़ी लाने का निर्देश दिया गया था लेकिन पांकी, लेस्लीगंज वह छतरपुर प्रखंड द्वारा निराशाजनक प्रगति रही जिसके वजह से यह कार्रवाई की गई है
Comments
Post a Comment