सतगांवा स्कूल का ताला तोड़कर एमडीएम चावल चोरी का प्रयास अभी तक नहीं हुई प्राथमिकी दर्ज,हरिहरगंज
हरिहरगंज पलामू । प्रखंड के सतगांवा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतगांवा में बुधवार के अहले सुबह अज्ञात चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर एमडीएम मद के चावल की चोरी करने का प्रयास किया । सूचना पाकर जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो स्टोर रूम का ताला टूटा पाया और उक्त चावल स्कूल से कुछ ही दूरी पर फेका हुआ पाया। किन्तु इस मामले की अभी तक हरिहरगंज थाना पुलिस को लिखित सूचना नहीं दी गई है।पूछे जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि अज्ञात चोरों ने भंडार कक्ष का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब सात बोरा चावल विद्यालय के पश्चिम कुछ दूरी पर फेंका पड़ा था। जिसे बाद में ग्रामीणों के सामने ही शिक्षकों ने उस चावल के बोरी को स्कूल के स्टोर रूम में रखवा दिया। पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुबोध कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक को इसकी लिखित सूचना थाना को देने का निर्देश दिया गया है। उधर ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों की मिली भगत की बात बताई जा रही है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कई ग्रामीणों ने बताया। उधर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र पासवान ने कहा कि अगर इस मामले की जांच कराई जाए तो शिक्षकों की संलिप्तता उजागर हो जाएगा। इसका कारण घटना के दो दिन बाद भी थाना की सूचना नहीं देना शिक्षकों को शक के दायरे में लाता है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि इस घटना की सूचना अभी तक थाने को नहीं दी गई है।
Comments
Post a Comment