छतरपुर एसडीओ पहुंचे खोड़ी के अरर गांव, ग्रामीणों से बात कर जानी योजनाओं की हकीकत
छतरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी एनपी गुप्ता आज
छतरपुर प्रखंड के खोड़ी पंचायत के अरर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के एक टोला सतघरवा में पाया कि यहां करीब 50 परिवार अनुसूचित जाति व आदिम जनजाति परहिया लोग निवास करते हैं। यह टोला चारो तरफ से नाले से घिरा है। जिला प्रशासन के पहल पर नाले पर पूल का निर्माण कराया गया है। पूल तैयार होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। गांव में जो जमीन है, उसमें तिल व चना की खेती करते है। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से बाचतीत कर सरकार की योजनाओं की हकीकत को जाना। ग्रामीणों से बातचीत में उन्होंने जाना कि गांववालों को जन वितरण प्रणाली से नियमित रूप से प्रतिमाह राशन मिलता है। राशन मिलने से उन्हें खाने संबंधित कोई समस्याएं नहीं होती। उन्होंने कुछ वरीय नागरिकों से बातचीत की तो पता चला कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है। एसडीओ ने उन्हें आधार कार्ड सहित अन्य कागजात जमा करने की बाते कही, ताकि उन्हें पेंशन संबंधित कार्रवाई पूर्ण कराते हुए पेंशन प्रदान किया जा सके।
Comments
Post a Comment