Posts

विधायक के पहल पर मुरमा के लिलूबांध में लगा ट्रांसफार्मर,ग्रामीणों ने जताया आभार

Image
फोटो : 29 ट्रांसफार्मर के पास खड़े समाजसेवी व ग्रामीण संवाद सूत्र, पंडवा ( पलामू):  विधायक पुष्पा देवी व पूर्व सांसद मनोज कुमार के पहल पर प्रखंड के मुरमा के टोला लिलूबांध में पच्चीस केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को लगा। इससे ग्रामीणों में काफी हर्ष है। मालूम हो कि लिलूबांध में पंद्रह दिनों से  ट्रांसफार्मर जल गया था। जिससे लोग अंधेरे रहने को विवश थे। उमस भरी  गर्मी में लोग काफी परेशान रहते थे। विद्यार्थियों को पढ़ने और किसान को खेती करने में भी समस्या हो रहा था। इसे लेकर मुरमा मुखिया पति  अशोक कुमार व भाजपा महामंत्री निरंजन प्रसाद ने  विधायक पुष्पा देवी से संपर्क किया। विधायक के पहल से शनिवार को 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लग गया जिसे ले ग्रामीणों ने विधायक  के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कुलदीप राम, रमेश रवि,सुदय राम,जानकी राम,रघु राम, नंदीकेश्वर भुईयां, रविन्द्र ,बिफन,शुकन, अरविंद, शंभू मेहता, प्रदीप राम,जितेंद्र भुईयां,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लक्ष्मी रवी ने दी बधाई

Image
संवाद सूत्र, पंडवा  (पलामू): पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में पड़वा भाजपा समर्थित पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी लक्ष्मी रवि व  पति पंकज मेहता ने रघुवर दास से उनके आवास रांची में मिलकर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।

मेदिनीनगर में मिलेंगे 6जी फ्लेवर में गोलगप्पे सेवानिवृत फौजी ने की न्यू स्टार्टअप

Image
संवाद सूत्र, पंडवा (पलामू): मेदिनीनगर में छः फ्लेवर में पानी के साथ पानीपुरी गोल गप्पे मिलेंगे वो भी पूरी तरह से हाइजेनिक। मशीन द्वारा बिना हाथ लगाए पानी और गोल गप्पे खाने को मिलेगा।इसकी शुरुआत कजरी के सेवानिवृत फौजी अरुण सिंह ने की है। इसके लिए गुजरात से मशीन मगाया गया है।रविवार को इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि उप प्रमुख धर्मवीर सिंह, नौडीहा मुखिया रंजीत सिंह उर्फ पप्पू, समाजसेवी महाराणा प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने कहा की पानी पूरी खाने का मन तो सभी को करता है लेकिन इसके मशाले पानी सब हाथों से तैयार किया जाता है जो पूरी तरह से हाइजेनिक नही होता।मशीन आने से मशीन द्वारा इसका पानी, मशाला तैयार किया जाएगा। छः तरह के स्वाद में इसके पानी मिलेंगे वो भी मशीन से, बिना हाथ लगाए ऑटोमैटिक पानी गिरेगा। इसमें सेंसर लगे है।इस तरह के बिजनेस आने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।पढ़े लिखे युवा भी कम पूंजी से अपना रोजगार खड़ा कर सकते है।मौके पर राम नारायण सिंह, सुधिर सिंह, अरुण सिंह, चंद्रशेखर सिंह,रंजय सिंह,अंजय सिंह, दिलीप सिंह, अनिमेष सिंह, रमेश सिंह, विकास सिंह, विमलेश सिंह,राजू ...

पड़वा प्रखंड क्षेत्र के कजरी में पीसीसी पथ का उद्घाटन

Image
चुनावी वादों को पूरा करने का हो रहा प्रयास : रंजना कजरी में मुखिया ने किया पीसीसी पथ का उद्घाटन रविवार को पड़वा प्रखंड क्षेत्र के कजरी में पीसीसी पथ का उद्घाटन कजरी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष रंजना कुमारी सिंह ने किया। एनएच 75 से प्रदीप सिंह के घर तक 15 वें वित्त से दो लाख अड़तालीस हजार की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया है। उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह में मुखिया रंजना सिंह ने कहा कि चुनाव में आमजनों से किये गये वादों को धीरे धीरे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। पीसीसी पथ नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। चुनावी दौरा के दौरान ही ग्रामीणों ने बताया था कि टोला तक जाने के लिए पथ नहीं रहने से काफी परेशानी होती थी। ग्रामीणों के परेशानी को देखते हुए पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया। कहा कि पंचायत क्षेत्र के लोगों को मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वह निरंतर सक्रियता के साथ लगी हुई है। गांव के जरूरतमंदों तक बिना किसी भेदभाव के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए वह सक्रियता के साथ काम कर रही है। इस मौके पर युवा समाजस...

झाड़ी से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद , नौडीहा बाजार

Image
 पिपरा थाना क्षेत्र के पिठारी गांव के नजदीक गोलमडाग पहाड़ के नीचे झाड़ी से गुरुवार को 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान सीमावर्ती बिहार के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मखाप गांव निवासी प्रमोद राम के रूप में हुई है । इस संबंध में पिपरा थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। शव पर कहीं भी चोट का निशान नहीं है बावजूद पुलिस जांंच पड़ताल कर रही है । वहीं मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेजा गया है।

मुहर्र्म को लेकर शांति समिति के बैठक में हुई शांति और सौहार्द की अपील, नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार,आगामी मुहर्र्म की पूर्व संध्या पर आज थाना परिसर में शांति और सौहार्द वातावरण में पर्व मनाए जाने की एतिहातन बैठक थाना प्रभारी अमन कुमार की अध्यक्षता में  की गई।इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार मण्डल ,जीप सदस्य सुदामा पासवान सहित सैकड़ों गण्यमान्य, जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। थाना प्रभारी अमन कुमार ने कहा कि पर्व के प्रति सौहार्द बिगाड़ने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। डीजे पर पूर्णता पाबंदी रहेगी विवादित गाने नहीं बजेंगे पर्व शान्ति का पैगाम लाता है और यह पैगाम सर्व धर्म समरसता का भाव तितोहित करता है।वही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल  ने कहा कि जाति धर्म के नाम पर उन्मादी दरिंदे को बक्शा नही जाएगा।उन्होंने  ने इस पर्व की अनोखी वाकया का जिक्र करते हुए कहा कि सरईडीह में एक इस्लामिक उत्सव में रामायण और महाभारत की सीरियल चलाते हुए देखा गया है।जाहिर सी बात है यह परिदृश्य आपसी भाईचारगी का एक मिशाल कायम हुआ नौडीहा का ऐतिहासिक आदर्श समाज का एक आइना है।अंत मे धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक में शिरकत करने वाले लोगो को विदा किया गया।

हरिहरगंज व पिपरा में विद्युतापूर्ति में दोहरा मापदंड क्यों: कमलेश

Image
हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने विद्युत विभाग मेदिनीनगर के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर हरिहरगंज व पिपरा के आम उपभोक्ताओं के मुकाबले क्रशर प्लांटों को अधिक बिजली की आपूर्ति करने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि यह दोहरा मापदंड किस परिस्थिति में अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि पलामू अकाल की दहलीज पर है। भीषण गर्मी से आम लोग बेहाल हैं। इस स्थिति में ग्रामीणों को बिजली की आपूर्ति नहीं कर क्रशर पालंटों को बिजली देना कितना उचित है। उन्होंने कहा है कि दो दिनों के अंदर सुधार नहीं किया गया तो वह इस मामले को विधानसभा में उठाने को बाध्य होंगे।उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के इस रवैए से आम लोगों ने बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश है। विधायक कमलेश कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि उन्होने बिजली विभाग के अधिकारियों को पिपरा के सभी 4 फीडरों को बराबर मात्रा में बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया हैं। जिस पर विभाग द्वारा अमल भी किया जाने लगा है।