विधायक के पहल पर मुरमा के लिलूबांध में लगा ट्रांसफार्मर,ग्रामीणों ने जताया आभार


फोटो : 29
ट्रांसफार्मर के पास खड़े समाजसेवी व ग्रामीण
संवाद सूत्र, पंडवा ( पलामू):  विधायक पुष्पा देवी व पूर्व सांसद मनोज कुमार के पहल पर प्रखंड के मुरमा के टोला लिलूबांध में पच्चीस केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को लगा। इससे ग्रामीणों में काफी हर्ष है। मालूम हो कि लिलूबांध में पंद्रह दिनों से  ट्रांसफार्मर जल गया था। जिससे लोग अंधेरे रहने को विवश थे। उमस भरी  गर्मी में लोग काफी परेशान रहते थे। विद्यार्थियों को पढ़ने और किसान को खेती करने में भी समस्या हो रहा था। इसे लेकर मुरमा मुखिया पति  अशोक कुमार व भाजपा महामंत्री निरंजन प्रसाद ने  विधायक पुष्पा देवी से संपर्क किया। विधायक के पहल से शनिवार को 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लग गया जिसे ले ग्रामीणों ने विधायक  के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कुलदीप राम, रमेश रवि,सुदय राम,जानकी राम,रघु राम, नंदीकेश्वर भुईयां, रविन्द्र ,बिफन,शुकन, अरविंद, शंभू मेहता, प्रदीप राम,जितेंद्र भुईयां,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बटाने नदी पुनर्जीवन के लिए टीम का स्थल भ्रमण, बहु-विभागीय प्रयासों से बनेगा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर)*

थाना प्रभारी ने जान की बाजी लगाकर दुकान में लगी आग को बुझाने वाले को किया सम्मानित

पंजाब नेशनल बैंक थाना परिसर से निकलकर बाजार परिसर में हुआ शिफ्ट ! ग्राहको को मिलेगी सहूलियत