Posts

घर के छत पर रखे मटर,खेसारी के बोझा जलकर खाक, समाजसेवी राजु प्रसाद ने की आर्थिक मदद, नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार: ललगाड़ा पंचायत निवासी विनोद यादव के घर के छत पर रखे खेसारी व मटर मे अचानक आग लग गया जिसे लगभग चार किंवटल अनाज जलकर खाक हो गया ,मिली जानकारी के अनुसार छत से आग के लपेटे दिखाई दिया आनन फानन में लोग छत पर चढकर  मटर ,खेसारी का बोझा किसी तरह निचे गिराया और बड़ी अनहोनी घटना होने से बचा वहीं सूचना मिलते ही ललगाड़ा मुखिया प्रत्याशी  निकी कुमारी के पति सह समाजसेवी राजु प्रसाद स्थल पर पहुंच कर विनोद यादव को संत्वना दी व एगारह सौ सहायता के रूप मे दी

ग्राम गुलाबझरी में सूर्य मंदिर निर्माण का कार्य हुआ आरंभ-,नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार: लक्ष्मीपुर   पंचायत के  गुलाबझरी में प्रस्तावित सूर्य मंदिर एवं तलाब  का निर्माण  कार्य पूजा अर्चना के साथ शुरू कर दी गई। भव्य मंदिर के निर्माण के लिए पूर्व में ही विधिवत शुभ आरंभ की गई थी।। समिति के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि -----लोगों का सहयोग जैसे जैसे प्राप्त हो रही है मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्य कार्यकारी संतोष कुमार सिंह एवं पिंटू कुमार पटेल यथाशीघ्र मंदिर निर्माण के लिए अपनी तत्परता को व्यक्त किए। मौके पर कोषाध्यक्ष  भुलेन्द्र प्रसाद सिंह, नरेश सिंह, देवेंद्र सिंह सदस्य अजीत कुमार सिंह ,रंजीत कुमार सिंह ,गजेंद्र सिंह, सत्येंद्र चौधरी, सत्येंद्र चंद्रवंशी ,संतन माली ,डॉ प्रभु शर्मा , चंदन कुमार पटेल , अमित कुमार पटेल, प्रमोद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रामनवमी जूलुस को देखते हुए , नौडीहा पुलिस प्रसाशन ने निकाला फ्लैग मार्च।,नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार:आज  विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल एवं थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव ने सयुक्त रूप से रामनवमी जूलुस को  शांति एवं सुब्यवस्थित ढंग से मनाए जाने एव एतिहातन चेतावनी के रूप में नौडीहा की रिहायशी इलाके में पुलिस फ्लैग मार्च किया।इस फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में नौडीहा की सड़कों पर शांति दूत के रूप में पुलिस जवान को उतारा गया।इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की सक्रियता का मुक एहसास नौडीहा वासियों को दिलाया गया।यह फ्लैग मार्च इस बात का द्योतक है कि अमन में खतरा पैदा करने वाले असमाजिक तत्वो से निबटने के लिए नौडीहा पुलिस सदैव तत्पर है।

विद्यालय के चापाकल से निकल रहे दुषित पानी से परेशान, नये चापाकल लगाने की मांग,नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाज़ार : नावाटाड़ पंचायत के नीमा मे उत्क्रमित मध्य विद्यालय का चापाकल का जलस्तर नीचे चला गया है जिसे गंदे पानी निकल रहे है वो भी काफी मश्क्कत के बाद,और ये दूषित पानी पीने से स्कूल के छात्र बीमार पड़ सकते है जिसको लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अर्जुन राम व आलोक यादव ने बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल को  लिखित आवेदन देकर उसके जगह पर  पुनः एक नये चापाकल लगवाने की मांग की है

स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे कार्यक्रम के तहत लगाये गए सतरंगी फुल, नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार: स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे कार्यक्रम के तहत स्तोरन्नत उच्च विद्यालय गुलाबझरी  , नौडीहा बाजार में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्ष एवं विभिन्न प्रकार के खुशबूदार एवं सतरंगी फूलों की पौधे का रोपण किया गया। साथ ही स्वच्छता के संकल्प को दृढ़ता से पालन के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया।  विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक पेश की गई। साथ ही बच्चों के मध्य पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी अखिलेश चंद्र रंजन, शिक्षक मनीष कुमार तिवारी, धनंजय कुमार, सुरेंद्र प्रजापति, इम्तियाज अंसारी, प्रदीप कुमार गुप्ता , उदय प्रताप सिंह, संजय कुमार सिंह सहित बाल संसद के सदस्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से भाग लिए । साथ ही  आज विद्यालय में शुद्ध जल की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के विद्यालय परिवार की ओर से वाटर फिल्टर RO लगाया । शुद्ध पेयजल बच्चों को मिलना आरंभ हो गया है। विद्यालय में RO लगने से बच्चे, अभिभावक, एवं शिक्षक हर्ष...

रामनवमी पूजा को लेकर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक संपन्न, नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार: थाना परिसर में रामनवमी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने की तो वहीं संचालन थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव ने की ,रामनवमी पूजा शांतिपूर्ण हो इसके लिए हिंदू समाज व मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने विस्तृत चर्चा की और भाईचारे के साथ रामनवमी पूजा मनाने का निर्णय हुआ, थाना प्रभारी व बीडीओ ने कहा कि पुजा भाईचारे के साथ मनाये पुलिस हर मोड़ पर सुरक्षा प्रदान करेगी पर अगर त्यौहार के आड़ मे किसी को कष्ट पहुचाने की कोशिश की गई तो पुलिस सख्त कदम उठायेगी , इस मौके पर एसआई आजाद अंसारी, एएसआई महादेव उरांव, शोमाय मिलगांडी, प्रमुख फुलवा देवी ,शिक्षक तीलक सिंह,मुखिया विजय प्रसाद, श्याम सुंदर चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

स्वास्थ्य सहीया ने बेटी बचाओ भ्रूण हत्या बंद करो को लेकर निकाली प्रभातफेरी, नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सहअतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे आज स्वास्थ्य सहिया ने भ्रूण हत्या बंद करो व बेटी बचाओ को लेकर प्रभात फेरी निकाली इस दौरान सभी को भ्रूण हत्या बंद करो ,बेटी बचाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया इस मौके पर सहीया साथी कुमारी कांति दास,आसमां खातुन, उर्मिला कुँवर, उर्मिला देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे