रामनवमी पूजा को लेकर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक संपन्न, नौडीहा बाजार

नौडीहा बाजार: थाना परिसर में रामनवमी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने की तो वहीं संचालन थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव ने की ,रामनवमी पूजा शांतिपूर्ण हो इसके लिए हिंदू समाज व मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने विस्तृत चर्चा की और भाईचारे के साथ रामनवमी पूजा मनाने का निर्णय हुआ, थाना प्रभारी व बीडीओ ने कहा कि पुजा भाईचारे के साथ मनाये पुलिस हर मोड़ पर सुरक्षा प्रदान करेगी पर अगर त्यौहार के आड़ मे किसी को कष्ट पहुचाने की कोशिश की गई तो पुलिस सख्त कदम उठायेगी ,
इस मौके पर एसआई आजाद अंसारी, एएसआई महादेव उरांव, शोमाय मिलगांडी, प्रमुख फुलवा देवी ,शिक्षक तीलक सिंह,मुखिया विजय प्रसाद, श्याम सुंदर चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

कोकरसा टेढ़वा शिव मंदिर मे मकर संक्रांति पर मेला कल वित मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षकों का तीन दिवसीय कैस्केड वर्कशॉप संपन्न*

पंडवा के टुनटुनिया शिव धाम के प्रांगण में मेला कल