Posts

सखुआ में बच्चों को मिला स्वेटर

Image
प्रखंड के कजरी पंचायत स्थित  सखुआ आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को  40 बच्चों के बीच स्वेटर वितरण किया गया। समाजसेवी महाराणा प्रताप सिंह उप मुखिया रीमा देवी, वार्ड सदस्य रानी विश्वकर्मा, आंगनबाड़ी सेविका सुजाता विश्वकर्मा  ने संयुक्त रूप से स्वेटर वितरित किया। समाजसेवी महाराणा प्रताप सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बुनियादी शिक्षा दी जाती है।केद्रों की सेविकाओं के माध्यम से गर्भवती व धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार और खानपान की जानकारी डोर टू डोर जाकर दी जाती है। कहा कि विभाग की उदासीनता के कारण बच्चों को ठंड में मिलने वाले स्वेटर गर्मी प्रारंभ होने के बाद मिल रही है। कहा कि यही स्वेटर यदि समय रहते मिला होता तो इसकी उपयोगिता सिद्ध होता।

कलश यात्रा के साथ गोल्हना में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, पड़वा

Image
 पंडवा ( पलामू): पड़वा प्रखण्ड क्षेत्र के गोल्हना शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुआ। हजारों महिला पुरुष भगवा व पीले वस्त्र पहन कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा में हर हर महादेव,जय जय श्रीराम आदि जय घोष से पूरा इलाका भक्त्तिमय हो गया। कलश यात्रा में मुख्य यजमान के रूप में ओमप्रकाश तिवारी शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए कजरी शिव मंदिर के पास अमानत व कोयल नदी के संगम पर पहुंचा। पंडित सुधांशु मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। मालूम हो कि गोल्हना में शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 28 फरवरी से पांच मार्च तक चलेगा। आज कलश यात्रा से महोत्सव की शुरुआत हुई ।शाम मे प्रवचन रात्रि मे 9 बजे से 12 घंटा का अखण्ड आरम्भ। 1 मार्च सुबह मण्डप प्रवेश और वेदी पंचांग पूजन 2 मार्च वेदी पूजन एवं अन्नाधिवास, जलाधिवास,3 मार्च वेदी पूजन एवं शयन अधिवास, 4 मार्च सुबह 7 बजे से शोभायात्रा नगर भ्रमण, प्राण प्रतिष्ठा 11:48...

पंडवा पाटन मुख्य पथ मजबूती करण को पुष्पा देवी ने किया भूमिपूजन

Image
 पंडवा ( पलामू): पंडवा को पाटन से जोड़ने वाला मुख्य पथ को मजबूती करण व राइडिंग क्वालिटी में सुधार को ले  छतरपुर पाटन विधायक पुष्पा देवी ने पाटन पुल के पास शनिवार को भूमि पूजन  किया। मौके पर विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि इस पथ को मजबूती करण के बाद लोगों को चलने में सहूलियत होगी। कहा की मजबूती करण के काम में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि पिछले एक वर्षों से यह पथ कहीं-कहीं जर्जर हो गया था जिस पर चलना मुश्किल हो गया था। कहा कि रोड मरम्मत  हो जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। मालूम हो कि इस पथ पंडवा से पाटन तक की कुल लंबाई 14.35 किलोमीटर है। इसकी मजबूती करण करने को ले पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल  पलामू  ने छ करोड़ 70 लाख रुपए खर्च कर रही हैं। इसका ठेका इंडियन इलेक्ट्रिकल प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। इस मौके पर अशोक तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंडवा यमुना सिंह, राकेश कुमार पांडेय, शैलेंद्र सिंह,अजय सिंह, गुड्डू सिंह, कामता सिंह, रविंदर सिंह, संजय सिंह, शमशेर आलम, विष्णु देव...

*महाराष्ट्र कमाने गया युवक का पेड़ से लटका मिला शव*

Image
पिपरा/पलामू : जिले के पीपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सरैया पंचायत के रजोखर रोंघा (पोखरा पर) के निवासी  जटाधारी राम के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार का पेड़ से लटकता शव मिलने पर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की है। इसकी जानकारी उसके साथ रह रहे व्यक्तियों ने परिवार वाले को फोन कर दिया है। इसकी सुचना मिलने पर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।वह बीते साल जुलाई माह में ही महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मजदूरी करने गया था। जो शनिवार को तकरीबन 11 बजे लैट्रिन करने की बात कह कर निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तब साथी मजदूरों ने उसकी खोज बीन की। इस दौरान डेरा से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर ही उसका शव जमीन से सटे गले में मफलर बंधे पेड़ से लटकता मिला। जो किसी अज्ञात के द्वारा हत्या कर पेड़ में लटका देने की आशंका को जाहिर करता है।जिसके पैरों में चप्पल और कान में ब्लूटूथ भी लगे थे। इसकी जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया और परिवारों का रो-रो कर हाल बुरा है। मृतक अत्यंत ही गरीब और लाचार व्यक्ति था जो करीब सात माह पहले मजदूरी करने महाराष्ट गया था।

पंडवा में राशन कार्ड से आधार सीडिंग को ले सभी पंचायतों में हुई बैठक

Image
पलामू जिले अंतर्गत पंडवा प्रखंड के सभी पंचायतों में गुरुवार को बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद के आदेशानुसार राशन कार्ड से आधार लिंक करने को ले ग्राम सभा की गई। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत सचिवालयों में संबंधित मुखिया ने किया।पंचायत स्तरीय बैठक में मुखिया ने उपस्थित डीलरों के साथ लंबित आधार सीडिंग के लाभुकों का नाम डिलीट करने का निर्देश दिया। पंडवा बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से पीडीएस सशक्तिकरण सप्ताह मनाया जा रहा था। इस दौरान शत प्रतिशत आधार सीडिंग करने का निर्देश संबंधित पंचायत के मुखिया और डीलरों को दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार राशन कार्ड से मृत और स्थाई रूप से कहीं और शिफ्ट कर गए सदस्यों का नाम डिलीट किया जाना है।

अलग अलग मामले में चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार पुलिस प्रशासन के द्वारा अलग-अलग मामलों में चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है थाना प्रभारी अमन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत में हुए जमीनी विवाद में हथियार लहराने तथा धमकी देने के संबंध में केदार साव पिता स्वर्गीय रामजतन साव ग्राम शाहपुर राजकुमार रामभजन साव ग्राम तेलियाडीह नौडीहा बाजार तथा कांड संख्या 01/23धारा 302 के अभियुक्त राजदेव भुइयां पिता सौदागर भुइया ग्राम मांडर कांड संख्या 66/22 के अभियुक्त सुजीत कुमार पिता प्रयाग राम तारीडीह टोला बेराही को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ,उक्त छापेमारी दल में नौड़ीहा बाजार थाना प्रभारी अमन कुमार एसआई शंकर टूपो एएसआई सुरेश पासवान एएसआई टुनटुन कुमार समेत नौडीहा बाजार के थाना के सशस्त्र बल शामिल थे

आम आदमी पार्टी की पलामू इकाई ने पुलवामा के वीरों को किया नमन

Image
पलामू,आज आम आदमी पार्टी के पलामू इकाई ने पुलवामा हमले में शहीद भारतीय सेना के उन जवानों को नमन किया जिन्होंने पुलवामा हमले में मातृभूमि के सेवार्थ अपना सर्वोच्च बलिदान दीया. पलामू के जिला संयोजक चंद्रबली चौबे के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी की पलामू टीम के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारीगण मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे. आज ही के दिन हुए पुलवामा हमले में भारतीय सेना के जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और एक मिसाल पेश की उनके कुर्बानी को याद किया. कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जिला संयोजक श्री चौबे ने कहा जो लोग देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति देते हैं उनसे बड़ा मुकाम किसी का हो नहीं हो सकता. कार्यकारी सचिव सुधीर कुमार ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए जिन वीर जवानों ने अपना बलिदान दिया, आम आदमी पार्टी और आप पलामू की टीम उनके योगदान को न सिर्फ याद करती है बल्कि उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़े होने का वादा भी करती है. युवा नेता राकेश तिवारी ने कहा की आम आदमी पार्टी अपने आदर्शों पर काम करते हुए भ...