कलश यात्रा के साथ गोल्हना में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, पड़वा

 पंडवा ( पलामू): पड़वा प्रखण्ड क्षेत्र के गोल्हना शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुआ। हजारों महिला पुरुष भगवा व पीले वस्त्र पहन कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा में हर हर महादेव,जय जय श्रीराम आदि जय घोष से पूरा इलाका भक्त्तिमय हो गया। कलश यात्रा में मुख्य यजमान के रूप में ओमप्रकाश तिवारी शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए कजरी शिव मंदिर के पास अमानत व कोयल नदी के संगम पर पहुंचा। पंडित सुधांशु मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। मालूम हो कि गोल्हना में शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 28 फरवरी से पांच मार्च तक चलेगा। आज कलश यात्रा से महोत्सव की शुरुआत हुई ।शाम मे प्रवचन रात्रि मे 9 बजे से 12 घंटा का अखण्ड आरम्भ। 1 मार्च सुबह मण्डप प्रवेश और वेदी पंचांग पूजन 2 मार्च वेदी पूजन एवं अन्नाधिवास, जलाधिवास,3 मार्च वेदी पूजन एवं शयन अधिवास, 4 मार्च सुबह 7 बजे से शोभायात्रा नगर भ्रमण, प्राण प्रतिष्ठा 11:48 मिनट दिन मे एव 1:00 बजे अपराह्न से हवन पूर्णाहुति। 5 मार्च 11 बजे से भंडारा आरम्भ एव रात्रि मे भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष कठिन तिवारी, सचिव विनय कुमार तिवारी,कोषाध्यक्ष शशिकांत तिवारी, रामसेवक तिवारी, राजकमल तिवारी, धनुषधारी पाठक, बाल्मीकि तिवारी, सत्यदेव तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, इशनरायन तिवारी, संतोष तिवारी, अजित, ओम प्रकाश,रामकठिन तिवारी, अनुज दूबे, जसवंत तिवारी, सदस्य यशवंत तिवारी, राकेश तिवारी, सूर्यकान्त तिवारी, मयंक तिवारी, कुश तिवारी, विषंभर तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, विकास चंद्र तिवारी, अंशु तिवारी, उत्तम तिवारी, युगल किशोर तिवारी, उमिल तिवारी, सुभाष तिवारी सहित दर्जनों भक्त शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के टाँगी से मारकर किया था हत्या, पुलिस प्रशासन ने किया गिरफ्तार

कोकरसा टेढ़वा शिव मंदिर मे मकर संक्रांति पर मेला कल वित मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षकों का तीन दिवसीय कैस्केड वर्कशॉप संपन्न*