Posts

पुलिस निरीक्षक वंशनारायण सिंह ने हरिहरगंज थाना प्रभारी के रूप में प्रभार लिया

Image
हरिहरगंज पलामू। हरिहरगंज थाना के नये प्रभारी के रुप में पुलिस निरीक्षक वंशनारायण सिंह ने सोमवार को योगदान दिया । इससे पहले निवर्तमान थाना प्रभारी दीपक कुमार को पलामू एस पी संजीव कुमार ने रविवार को लाइन हाजिर कर दिया था ।  योगदान देने के बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि हरिहरगंज को अपराध मुक्त तथा भयमुक्त बनाना मेरा पहला कदम होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक दृष्टिकोण से समन्वयवादी तरीके से लोगों के बीच कानून का पालन कराने का प्रयास होगा । इस अवसर पर सीआरपीएफ 134 जी के सहायक कमांडेंट रूपेश कुमार, हुसेनाबाद के पूर्व पुलिस निरीक्षक राजदेव प्रसाद, छतरपुर थाना प्रभारी उपेन्द्र नारायण सिंह , एसआई अवध किशोर पांडे, नितिश कुमार, एएसआई संजय सिंह, सुरेंद्र  सिंह, एसएन सिंह,  रविंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, उमर खान, सुशील कुमार के अलावा बुधन सिंह यादव, अशोक यादव, मुस्लिम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे 

प्रशासनिक अधिकारियों व जवानों ने ली एकता व सुरक्षा की शपथ

Image
नौडिहा बाजार ,हरिहरगंज ,पीपरा। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर नौडिहा बाजार,हरिहरगंज व पीपरा पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय एकता दिवस को आयोजन के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दीपक कुमार व नौडिहा थाना प्रभारी कुदुस अंसारी व पिपरा थाना प्रभारी अभिजीत गौतम की अध्यक्षता में  थाना परिसर मे पुलिस अधिकारियों व जवानों को शपथ दिलाया गया। पुलिस निरीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए शपथ लिया। कहा कि ''मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मै यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं।जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश के आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल...

ट्रक के धक्के से दो सगी बहनों की मौत,पड़वा

Image
पड़वा से राजीव तिवारी की रिपोर्ट  पंडवा (पलामू )एनएच 75 औरंगाबाद मेदिनीनगर मुख्य  पथ  पर पंडवा बाजार में मोटरसाइकिल सवार लगभग 18  वर्षीय बेबी कुमारी व बड़ी बहन प्रमिला देवी की मौत ट्रक के धक्के हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वा डंडई निवासी  प्रमोद राम अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ पंडवा बाजार अवस्थित उत्कर्ष फाइनेंस बैंक मेंआ रहा था रास्ते में नावा बाजार प्रखंड अवस्थित चेचरीया अपने ससुराल से अपनी साली बेबी कुमारी को भी साथ ले लिया प्रमोद जैसे ही उत्कर्ष बैंक के समीप पहुंच अपनी गाड़ी को खड़ा कर रहा था तभी पीछे से आ रहे ट्रक के धक्के से घटनास्थल पर ही उसकी साली बेबी कुमारी की मौत हो गई घटना की जानकारी सुन पंडवा थाना प्रभारी श्याम लाल हंसदा सदल बल घटनास्थल पर पहुंच  प्रमिला देवी व  घायलों को बेहतर इलाज के लिए  मेदनी राय मेडिकल कॉलेज  मेदनीनगर भेजा जहां इलाज के क्रम में  प्रमिला देवी की भी मौत हो गई थाना प्रभारी ने बताया कि  घटना में शामिल ट्रक व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है

कोरोना को लेकर सतर्क और गंभीर होने की आवश्यकता, जनमानस को जागरूक करना मीडिया का कर्तव्यः उपायुक्त

Image
पलामू के लोगों को कोरोना को लेकर सतर्क और गंभीर होने की आवश्यकता है। त्योहारी मौसम में भीड़-भाड़ होने की संभावना रहती है। इस दौरान संक्रमण का खतरा बना रहता है। ऐसे में सभी को सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना की रोकथाम व संक्रमण से बचाव के लिए जनजारूकता जरूरी है। इसमें मीडिया की अहम भूमिका है। मीडिया प्रतिनिधियों का कर्तव्य बनता है कि वे लोगों को इस संबंध में जागरूक करें, जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। यह बातें पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कही। वे आज *कोविड-19 उचित व्यवहार कैंपेन के तहत आयोजित मीडिया एडवोकेसी कार्यशाला* में बोल रहे थे। कार्यशाला का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पलामू एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में  समाहरणालय के ब्लॉक-ए सभागार में किया गया। उपायुक्त श्री शशि रंजन ने  मीडियाकर्मियों को खुद ज्यादा सावधान एवं सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर जाना पड़ता है। ऐसे में उन्हें और ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है।उन्होंने इसके लिए मास्क लगाए रहने, मास्क का प्रबंधन सही...

तेंदुआ पीपरा गांव में देवी मंदिर नवनिर्माण को लेकर समाजसेवी अरविंद सिंह के नेतृत्व में शोभा यात्रा व भूमि पूजन किया गया

Image
पीपरा प्रखंड के तेंदूई पंचायत अंतर्गत नौडीहा उर्फ तेंदुआ पीपरा गांव में  सार्वजनिक देवी मंदिर निर्माण के बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह के द्वारा पूजा-अर्चना व विधि विधान से भूमि पूजन व शिलान्यास का कार्य नारियल फोड़कर किया गया। इसके पहले अरविंद सिंह के नेतृत्व में गाजे-बाजे व जयघोष के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा तेनूडीह, कोदवरिया, सकलदीपा आदि गांव का भ्रमण कर पुनः देवी मंडप स्थित प्रस्तावित स्थल पर जाकर ध्वजारोहण किया गया। देवी मंदिर का निर्माण हो जाने पर माता के भक्त, माताये, बहने सहित श्रद्धालु गांव में ही पूजा-पाठ कर सकेंगे गांव के आसपास मंदिर न होने के कारण दूर दराज तक पूजा करने के लिए जाना पड़ता था। जानकारी के लिए आपको बता दूं कि ग्रामीणों की मांग पर समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह ने अपने निजी खर्च से मंदिर का निर्माण का भूमि पूजन कर लोगों की मांग पूरा किया है। मंदिर भूमि पूजन हो जाने से ग्रामीणों में काफी खुशी है। लोगों ने इस कार्य के लिए अरविंद सिंह के प्र...

खुले मां के पट श्रद्धालु बारी बारी से कर रहे दर्शन सरकारी निर्देशों का रखा जा रहा पूरा ख्याल,पड़वा

Image
पड़वा से राजिव तिवारी पंडवा( पलामू) पंडवा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में वेलवरण पूजा के साथ ही मां दुर्गे की प्रतिमा के पट खुल गए। पट खुलते ही दर्शन को ले पंडालों में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। इधर सामुदायिक ग्राम विकास समिति मवि पंडवा, व्यवसायिक संघ हनुमानगढ़ी पंडवा, सार्वजनिक पूजा समिति नवयुवक संघ कजरी का पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र है। ग्रामीण क्षेत्रो में भी पूजा पंडाल निर्माण को ले काफी उत्साह देखा गया। इधर कई पूजा समितियों द्वारा शुक्रवार सप्तमी को कलश यात्रा मुख्य जजमान व पुरोहित  सहित दस लोगों ने निकाली।  व्यवसायिक संघ पंडवा, सामुदायिक पूजा समिति कजरी, नवयुवक संघ मुरमा, कोकरसा, लामिपतरा, झरी, टाडपतरा, बासु, कठौतिया, सिक्का दुर्गापूजा समितियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार व भक्ति गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। दूसरी तरफ कजरी पूजा समिति के अध्यक्ष महाराणा प्रताप सिंह के अध्यक्षता में कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा गांव का भ्रमण करते हुए त्रिवेणी संगम तट से जल भरा गया व माता को स्थापित किया गया।सभी कार्यक्रम में सरकार...

थाना परिसर में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस,नौडिहा बाजार

Image
नौडिहा बाजार:अपने कर्तव्य की बलि बेदी पर अपने प्राणों तक को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसी कड़ी में नौडिहा थानाा परिसर मे बुुुधवार को स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया गया। स्‍मृति दिवस के आयोजन के साथ ही परिसर में पुलिस झंडा दिवस भी मनाया गया यह स्मृति दिवस हर साल उन शहीदों के याद में मनाया जाता है, जो अपनी ड्यूटी बडी निष्ठा के साथ करते हुये शहीद हो जाते हैं। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधिकारियों व पुलिस ने शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनको याद किया। इस मौके पर थाना प्रभारी कुुुदुुुस अंसारी एवं एसआई शेखर कुमार एएसआई  शोयमल मिलगाडी सहित पुलिस के जवान शामिल थे