पुलिस निरीक्षक वंशनारायण सिंह ने हरिहरगंज थाना प्रभारी के रूप में प्रभार लिया
हरिहरगंज पलामू। हरिहरगंज थाना के नये प्रभारी के रुप में पुलिस निरीक्षक वंशनारायण सिंह ने सोमवार को योगदान दिया । इससे पहले निवर्तमान थाना प्रभारी दीपक कुमार को पलामू एस पी संजीव कुमार ने रविवार को लाइन हाजिर कर दिया था । योगदान देने के बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि हरिहरगंज को अपराध मुक्त तथा भयमुक्त बनाना मेरा पहला कदम होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक दृष्टिकोण से समन्वयवादी तरीके से लोगों के बीच कानून का पालन कराने का प्रयास होगा । इस अवसर पर सीआरपीएफ 134 जी के सहायक कमांडेंट रूपेश कुमार, हुसेनाबाद के पूर्व पुलिस निरीक्षक राजदेव प्रसाद, छतरपुर थाना प्रभारी उपेन्द्र नारायण सिंह , एसआई अवध किशोर पांडे, नितिश कुमार, एएसआई संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, एसएन सिंह, रविंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, उमर खान, सुशील कुमार के अलावा बुधन सिंह यादव, अशोक यादव, मुस्लिम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे
Comments
Post a Comment