Posts

नौडीहा में इलाज करने वाला झोलाछाप डॉक्टर की प्रेम प्रसंग में हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Image
पलामूः छतरपुर थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर की एक नर्स ने हत्या कर दी है. झोलाछाप डॉक्टर और नर्स शादीशुदा थे और दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों एक दूसरे के साथ छतरपुर में रहा करते थे. झोलाछाप डॉक्टर की हत्या करने के बाद नर्स छतरपुर थाना गई थी और पुलिस को बताया था कि उनके पति ने आत्महत्या कर ली है. थाना में खबर करने के बाद नर्स फरार हो गई थी.घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन की तो चौंकाने वाली बात निकलकर सामने आई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नर्स को गिरफ्तार कर लिया है. झोलाछाप डॉक्टर अनुज कुमार यादव नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के ललगड़ा का रहने वाला था. और वह नौडीहा बाजार में ही अपना क्लीनिक चलाता था दोनो एक दूसरे को पति पत्नी बताकर में छत्तरपुर के बारा में किराए के  मकान में रहते थे छतरपुर एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि आरोपी नर्स को मेदिनीनगर के इलाके से गिरफ्तार किया गया है. नर्स ने ही झोलाछाप डॉक्टर की हत्या की है. पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है. प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टम...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना परिसर में हुआ योगा तो वहीं प्रखंड कार्यालय में छाया रहा सन्नाटा, नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुरा विश्व में योगा करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है थाना परिसर में सुबह के समय थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में योग किया गया तो वहीं वहीं इस मौके पर प्रखंड कार्यालय में योगा नहीं होने पर सन्नाटा छाया रहा,जब मैने बीडीओ शुभम बेला टोपन से योगा नहीं होने का कारण पूछा तो इसका कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे सके बस बोल ऐसे ही नहीं हुआ , विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग नहीं होना बहुत से सवाल खड़े करते हैं इस पूर्व में भी तत्कालीन वीडियो जितेंद्र कुमार मंडल ने प्रखंड कार्यालय में अपने कर्मचारियों के साथ योग किया था और साथ ही सभी पंचायत में मॉनिटरिंग कर योग पर विशेष ध्यान दिया था जगजाहिर है कि प्रखंड कार्यालय की व्यवस्था लचर हो चुका है ग्रामीणों की एक काम नहीं हो रहे हैं कर्मचारी बेलगाम है खुलेआम पैसे की वसूली चल रही है  

चीर प्रतीक्षित बलरा सरसोत सड़क के बटाने नदी पर पुल निर्माण का काम होगा पूरा

Image
हरिहरगंज के बलरा सरसोत सड़क में बटाने नदी पर चीर प्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य करने की निविदा निकलने से हरिहरगंज प्रखंड के साथ साथ सड़क से जुड़े अन्य गांव के लोगों में भी हर्ष है। विधायक कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद में पत्रकारों को बताया कि हरिहरगंज क्षेत्र के संबंधित गांव के लोगों की एक मात्र मांग पुल का निर्माण कराने की थी। उन्हे हरिहरगंज आने जाने के लिए नदी पार कर आना जाना पड़ता है। श्री सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार से करीब पांच करोड़ की लागत से पुल निर्माण कार्य पूरा कराने की निविदा निकाल दी है। छह माह में कार्य पूरा करने का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद हरिहरगंज की लगभग सभी सड़को के काया कल्प करने का काम इस वर्ष पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के नकारात्मक रवैया के बावजूद काफी प्रयास कर धरातल पर योजनाओं को उतारा जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा विकास कार्यों में गड़बड़ी की जाती है तो उसकी सूचना जरूर दें। तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

जलमीनार खराब होने से पानी के लिए तरस रहे हैं बाजारवासी

Image
नौडीहा बाजार: बाजार के मुख्य सड़क कन्या मध्य विद्यालय के सामने खराब हो जाने के कारण वहां के स्थानीय ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं लगभग सभी चापाकल का लेयर नीचे जाने के कारण सूखा पड़ चुका है पूरे बाजार में लगभग दो ही सरकारी चापाकल है जिससे पूरा बाजार के लोग निर्भर है, कन्या मध्य विद्यालय के पास बस स्टैंड होने के चलते जल मिनार से राहगीर भी अपनी प्यास बुझाते थे यहां तक की आधा बाजार का होटल इसी चापाकल से चलता था पर खराब हो जाने की वजह से काफी स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है, स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधि और प्रशासन से जल्द से जल्द जल मीनार बनाने की अपील की है लगभग यहीं समस्या पूरे प्रखंड क्षेत्र में है, सभी जगह पाने के लिए आकर हाहाकार मचा हैं 

जल मीनार पर एकाधिकार जमाने के चक्कर में पानी टंकी मै किया छेद, पानी के लिए तरस रहे हैं स्थानीय ग्रामीण

Image
नौडीहा बाजार लक्ष्मीपुर पंचायत के नवाडीह में जल मीनार में एकाधिकार के चक्कर में अक्षय भुइया पिता योगी भुइया ने सबल से पानी टंकी में छेद कर दिया स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि योगी भुइया के घर के बगल में सरकारी जल मीनार लगा हुआ है जिससे हम लोग स्थानीय ग्रामीण प्रतिदिन पानी इस्तेमाल करते थे जिसको लेकर प्रतिदिन योगी भुईया लोगों से लड़ता झगड़ता था उसका कहना था क्या मेरे नाम से और मेरे जमीन पर जल मीनार है, किसी को पानी नही लेने देंगे और जब विवाद बड़ा हुआ तो उसके बेटे जलमिनार पर चढ़ कर टंकी में छेद कर दिया जिससे पानी टंकी मैं रहेगा ही नही तो कैसे इस्तमाल करेंगे तो वहीं पानी टंकी में छेद होने के कारण पानी जमा नही रह पा रहा है और लोग पानी का इस्तेमाल नही कर पा रहे हैं स्थानीय लोगों ने कहा कि नावाडीह बस्ती में मात्र एक ही जलमिनर था जिससे पूरे बस्ती के लोग पानी पीते थे अब टैंक फूट जाने की वजह से काफी तकलीफ हो रही है आसपा के सभी चापाकल का लेयर निचे चला गया है पानी पीने के लिए बहुत तकलीफ उठानी पड़ रही है स्थानीय लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और साथ ही पानी का स्थाई व्यवस...

*टीएसपीसी नक्सली संगठन ने एक महिला समेत 9 लोगों को पीटा_*

Image
*पलामू- नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत खैरादोहर पंचायत सलैया खुर्द ग्राम बिचला टोला व सलैया खूर्द पूर्व में टीएसपीसी नक्सली संगठन ने ग्रामीणों के साथ मार पीट की घटना को अंजाम दिया है । इस घटना मे नौ ग्रामीणों को बुरी तरह से पिटाई की है जख्मी हुए सभी को स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद घर वापस भेज दिया गया है। इलाज के बाद सभी के हालत ठीक है। टीएसपीसी के सक्रीय सदस्य के साथ पूर्व से आपसी विवाद था । उसी को लेकर 15 से 20 की संख्या में हथियार बंद से लैस माओवादियों ने सोमवार को नौ बजे रात्रि में गाँव मे आकर मारपीट की है।मारपीट की घटना में लल्लू सिंह उम्र60 वर्ष पिता बिंदेश्वर सिंह, जिरमानिया देवी उम्र 58 वर्ष, पति लल्लू सिंह, रंजन कुमार सिंह उम्र30वर्ष पिता लल्लू सिंह, प्रेमशंकर सिंह उम्र 30वर्ष, पिता रामधार सिंह, भूषण सिंह, उम्र 30 वर्ष पिता करताल सिंह, जितेन्द्र सिंह उम्र 28 वर्ष पिता मथन सिंह, शीतल सिंह, उम्र60 वर्ष पिता चनारिक सिंह के साथ मार पीट की घटना को अंजाम दिया है।* *मारपीट के बाद मौके पर से सभी नक्सली फरार हो गए हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताय...

सगे पिता के हत्या में इस्तेमाल भारूठुआ बंदूक बरामद, हत्या के बाद न्यायालय में किया था सरेंडर , नौड़िहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार: बीते 3 मई को प्रखण्ड के डगरा पंचायत अंतर्गत ग्राम रत्नाग टोला युगीनियाटांड़ में बेटा ने ही अपने सगे बाप को ही देशी हथियार से गोली मारकर हत्या कर दिया था जिसके बाद वादनी सुशीला देवी पति मनोज सिंह ग्राम रतनाग के लिखित आवेदन पत्र के आधार पर नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत 3/5 /2024 को धारा 302 एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी अभियुक्त सुबोध सिंह पिता स्वर्गीय कृष्ण सिंह ग्राम रतनाग के विरुध अपने पिता को गोली मारकर हत्या करने का आरोप दर्ज किया गया था पुलिस टीम के द्वारा लगातार छापेमारी के बाद दबाव में आकर 4 मई को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था जिसे दिनांक 16/ 5 /2024 को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ किया गया इस दौरान अपने अपराध स्वीकार तथा उनके निशानदेही पर रत्नाग के घाघरावा टोगरी बास के नीचे चट्टान के नीचे दबा कर रखा गया भारूठुआ बंदूक बरामद किया गया इस केस का अनुसंधानकर्ता थाना प्रभारी अमित द्विवेदी एसआई आशीष कुमार हवलदार जुगल किशोर राम सहित पुलिस के जवान शामिल थे