Posts

ट्रांसफार्मर जलने के कारण तीन माह से अंधेरे में रहने को मजबूर - लक्ष्मीपुर, नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार: लक्ष्मीपुर पंचायत के सावटोला मे ट्रांसफार्मर बीते तीन महीने से जला हुआ है जिसे वहाँ के स्थानीय लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं स्थानीय लोगों ने लगातार आवेदन देकर बिजली आफिस के चक्कर काट रहे हैं पर अभी तक कोई भी पदाधिकारी का ध्यान नहीं गया   ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग जब भी बिजली आफिस जाते हैं तो बिजली विभाग का पदाधिकारी कहतें हैं|की स्टीमीट बना है परंतु ट्रांसफर्मा मे तेल नहीं है|तो कभी ट्रांसफार्मर ही नहीं है  जबकि हमलोग का बिजली बिल लगभग 80% जमा है हमलोग की बातो पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैऔर नजर अंदाज किया जा रहा है ,स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से अपील की है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर दिलाया ताकि अंधेरा से निजात मिल सके

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप का आयोजन, नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार: नामुदाग के मैदान में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूनामेंट का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल प्रखण्ड प्रमुख फुलवा देवी, शिक्षिका जया रानी ने संयुक्त रुप से दिप प्रज्वलित कर मैच का उद्घाटन किया ,पहला मैच नामुदाग बनाम चराई 2 खेला गया इस.दौरान बीडीओ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं की प्रतिभा निखरता है और स्वास्थ्य भी रहते हैं। इस मौके पर बीपीओ दिपक कुमार उपप्रमुख मनोज कुमार मुखिया श्याम सुंदर चौधरी ,चलितर पासवान शिक्षक तीलक सिंह ,कमलेश कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

समाजसेवी मो इसरार आलम ने भगत तेंदुआ, रामपुर गांव में किया जनसंपर्क,हरिहरगंज

Image
 युवा नेता सह हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी मो इसरार आलम ने हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के भगत तेंदुआ, रामपुर गांव में सोमवार को जनसंपर्क अभियान चलाया । इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क किया । मो इसरार आलम ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सभी वर्ग समुदाय का व्यापक समर्थन मिल रहा है । नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के साथ जन -जन तक उनके हक को पहुंचाने का काम करूंगा । मौके पर बसपा के प्रखंड अध्यक्ष सूरजमल राम, सचिव सुशील बौद्ध, दिनेश गुप्ता, अवधेश राम, संजय राम, मुकेश कुमार, सूकेश कुमार, अमरेश कुमार, राजमोहन राम, पिंटू पासवान, राजू पासवान, फहीम अख्तर, नूर आलम , आदिल रजा, अताउल, बिट्टू, साबू सहित कई लोग मौजूद थे ।

दूध के खटाल से दूध के जगह नशे का कारोबार, खटाल से 5 लाख का गांजा बरामद,हरिहरगंज

Image
हरिहरगंज पलामू। नशीले पदार्थों की तस्करी व खरीद बिक्री को लेकर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में हरिहरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हरिहरगंज कांजी हाउस समीप दूध बिक्री केंद्र (खटाल) से हरिहरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 25 किलो गांजा बरामद किया है। गांजा तीन अलग-अलग बोरे के पैकेट में भरे हुए थे। पुलिस ने इस सिलसिले में खटाल के मालिक मनोज साव उम्र 30 वर्ष पिता कृष्णा साव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।घटना के बाद से खटाल मालिक फरार है। हरिहरगंज थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हरिहरगंज बाजार में मनोज साव के खटाल में नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री की जा रही है। सूचना पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसमें पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, वरुण कुमार हजाम, सोनू कुमार दास, चालक आरक्षी राकेश कुमार सिंह एवं सशस्त्र बलों को को शामिल किया गया। खटाल की घेराबंदी कर छापामारी की गयी। लेकिन इसकी भनक लगते ही मनोज साव खटाल छोड़कर भागने में सफल रहा। बाद में खटाल में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन प्लास्टिक की बोरी ...

एनएच 98 पर ट्रक-हाइवा में आमने सामने की टक्कर, हाइवा चालक की मौत-तीन जख्मी,हरिहरगंज

Image
प्रदीप मेहता की रिपोर्ट नेशनल हाइवे 98 मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलौदर मोड़ पर गुरूवार की देर शाम एक ट्रक और हाइवा में आमने सामने की टक्कर हो गयी। इस घटना में हाइवा के चालक जयप्रकाश मेहता  40 की मौत हो गयी, जबकि ट्रक चालक राजेन्द्र पाल और सहचालक जीतेन्द्र पाल और हाइवा में सवार एक ग्रामीण मोहन भुइयां जख्मी हो गए। सभी का इलाज हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया, जबकि ट्रक चालक व सहचालक को गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद एनएच 98 पर एक घंटे तक जाम भी लगा रहा। रात करीब 9 बजे मलबा हटाए जाने के बाद आवागमन सामान्य हो पाया। जानकारी के अनुसार छतरपुर की ओर से एक गिट्टी लोड हाइवा बिहार की ओर जा रहा थी, जबकि विपरीत दिशा की ओर से एक ट्रक छतरपुर की ओर जा रहा था। लगातार बारिश हो रही थी। इसी क्रम में हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलौदर मोड़ के पास अचानक दोनों वाहनों में आमने- सामने की टक्कर हो गयी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बारिश के कारण ऐसी स्थिति बनी। घटना के बाद स्थानीय लोग और हरिहरगंज पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ...

*दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्द माहौल में मनाने को लेकर छतरपुर एसडीओ ने की बैठक*

Image
छतरपुर में दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्द माहौल मनाने को लेकर गुरुवार को छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी.इसकी अध्यक्षता नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की.बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्द वातावरण में कोविड गाइडलाइन के साथ मनाया जायेगा.उन्होंने पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन से अवगत कराते हुए कहा कि पूजा मनाने पर किसी तरह का रोक नहीं है लेकिन इस बार किसी तरह का मेला का आयोजन नहीं किया जायेगा.उन्होंने कहा कि गाइडलाइंस के मुताबिक प्रत्येक पूजा स्थल पर सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा.किसी भी तरह का डांस/गान/व नाच पर प्रतिबंध रहेगा.वहीं पूजा में किसी प्रकार की विद्युत सज्जा नहीं करने को कहा गया है मात्र प्रकाश के लिए बल का प्रयोग की अनुमति दी गयी है.इसी तरह उन्होंने विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को सरकार द्वारा जारी अन्य गाइडलाइंस के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया एवं पूजा के दौरान सभी गाइडलाइंस का दृढ़ता से अनुपालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि उपरोक्त गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों क...

पकड़ीयाडीह मे चल रहे अवैध शराब भठ्ठी धवस्त ,नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार : विशुनपुर पंचायत के पकड़ीयाडीह मे भारी मात्रा में अवैध शराब भठ्ठी चल रहा था जिसकी सुचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव  दल बल के साथ पहुंच कर लगभग एक किवंटल जावा महुआ 40 लिटर शराब नष्ट किया वहीं अन्य समानो का जप्त करके थाना ले गये इस दौरान कहा कि आगे भी सुचना के आधार पर करवाई होते रहेगा   हमारे आने के बाद अवैध शराब भठ्ठी मे काफी कमी आयी है