Posts

मृतका के भाई ने बदला बयान,प्राथमिकी में कही थी हत्या की बात, फिर बोले हत्या नही आत्महत्या ,हरिहरगंज

Image
हरिहरगंज पलामू । थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत अंतर्गत रक्सेलतेंदुआ गांव निवासी मृतिका व्यूटी देवी से जुड़ा व्यान मृतिका के भाई बिहार के अरवल जिला अंतर्गत मेहंदिया थाना के सिकंदरपुर धेवई निवासी गौरव प्रताप ने हरिहरगंज थाना में ससुराल पक्ष को आरोपी बनाते हुए 13 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन घटना के बाद एफआईआर के दूसरे ही दिन व्यान बदल दिया है।उनके अनुसार उसकी बहन का हाल के दिनों में मानसिक स्थिति खराब थी। जिसके कारण वह गत 12 दिसंबर को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसमें ससुराल वालों का कोई दोष नही है।उन्होंने पूरे प्रकरण को आत्महत्या करार दिया है।साथ ही कहा कि बिना सोचे समझे भावना आवेश में आकर प्राथमिकी दर्ज कराया था।उधर पुलिस इससे सम्बन्धित पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप,

Image
 हरिहरगंज से प्रदीप मेहता की रिपोर्ट  हरिहरगंज पलामू। थाना क्षेत्र के रक्सेल तेंदुआ गांव में ब्यूटी देवी नामक 37 वर्षीय विवाहिता महिला कि जहर खाने से मौत हो गयी। इस संबंध में मृतका भाई बिहार के अरवल जिला अंतर्गत मेहंदिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी गौरव प्रताप ने हरिहरगंज थाना में ससुराल पक्ष को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी कांड संख्या 117/ 20 दर्ज करायी है। पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु मेदिनीनगर भेज दिया है। मृतका का 12 वर्ष का एक पुत्र तथा 5 वर्ष की पुत्री है। प्राथमिकी में मृतका का पति ज्योति प्रकाश सिंह उसका भाई रामानुज सिंह पत्नी अंशु सिंह पुत्री ब्यूटी सिंह भाई जयप्रकाश सिंह पत्नी पूजा सिंह सभी हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रक्सेल तेंदुआ गांव निवासी को आरोपी बनाया गया है। सभी पर मृतिका के साथ पहले से मारपीट कर प्रताड़ित करने तथा 12 दिसंबर को दाल में पानी ज्यादा होने की बात को लेकर गला दबा कर मारपीट करने तथा जहर देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी ज्योति प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर ली है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी वंश नारायण सि...

सड़क हादसे में चार घायल, एक की हालत गंभीर, विरोध में सड़क जाम,हरिहरगंज

Image
 हरिहरगंज से प्रदीप मेहता की रिपोर्ट  हरिहरगंज पलामू। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हरिहरगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार पीपरा थाना क्षेत्र के चपरवार मोड़ के समीप मेदिनीनगर-औरंगाबाद एनएच 98 पर रविवार को जंगल से जलावन लेकर सड़क पार कर रहे दलपतपुर गांव निवासी विमलेश यादव उर्फ तिखूरी यादव अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो कर बेहोशी की हालत में सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पडा जिसे आस-पास के लोगों ने इलाज के लिए हरिहरगंज सीएचसी में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज को लेकर तत्काल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक जख्मी बिमलेश यादव की हालत काफी नाजुक बताई जाती हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 98 को जाम कर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन अवरुद्ध कर दिया। जाम के कारण सभी छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। घटना की सूचना मिलते ही पीपरा पुलिस दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंच जाम कर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। उधर हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब बस स्टैंड समीप एक ऑटो के असंतुलित...

गरीब और असहाय महिलाओं के बीच समाजसेवी ने किया कंबल का वितरण,हरिहरगंज

Image
हरिहरगंज पलामू। बढ़ते ठंड से बचाव को लेकर ढाब बिजनीबार निवासी व्यवसायी सह  समाजसेवी बिनोद मेहता ने अपने निजी खर्चे से सेमरबार पंचायत के सेमरबार ,बिजनीबार गांव कई गरीब व असहाय विधवा महिलाओं के बीच शनिवार को कम्बल का वितरण किया। इस दौरान लालती कुँवर,दुलारी कुँवर,सुहागा कुँवर ,रुक्मिणी कुँवर, कमला कुँवर सहित कई जरूरतमंद महिलाओं ने समाजसेवी बिनोद मेहता के प्रति आभार जताते हुए ऐसे नेक काम करने के लिए आशीर्वाद दिया। समाजसेवी ने कहा कि एक इंसान दूसरे इंसान की काम आ सके,तभी वह इंसान कहलाने के लायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे असहायों की सेवा करना पूण्य का कार्य है।उन्होंने हर वर्ष जाड़े के  मौसम में जरूरतमंदों के बीच कम्बल सहित वस्त्रादि बांटने का संकल्प लिया। मौके पर समाजसेवी बिनोद मेहता के अलावे मुखिया सुनील राम,  महाराज,श्री राम मेहता, पैक्स अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता,अजय मेहता, अखिलेश गुप्ता,राजेन्द्र यादव,डॉ राम लखन वर्मा,प्रवेश यादव,राजकिशोर पासवान दर्जनों लोग मौजूद थे।

बीडीओ और थाना प्रभारी ने किया बालपन शिशु अस्पताल का उद्घाटन

Image
हरिहरगंज पलामू। शहर से सटे अररुआ रोड में मोतिराज महिला इंटर कॉलेज के समीप शुक्रवार को बालपन शिशु अस्पताल का बीडीओ जागो महतो और पुनि सह थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह,राजीव रंजन,विकास यादव ने अन्य अतिथियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान बीडीओ व थाना प्रभारी ने कहा कि  नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से शिशु अस्पताल बेहद जरूरी था।उन्होंने संस्थान के संचालक व  चिकित्सकों से मरीजों के साथ मृदुल व्यवहार रखते हुए वैसे गरीब मरीज जो आर्थिक रूप से लाचार रूप से लाचार हैं। उनके प्रति मानवीयता दिखाने का सुझाव दिया। वहीं संस्थान में स्वच्छता के साथ नियमीत समय पर मरीजों की समुचित सुविधा देने का निर्देश दिया। संस्थान के  संचालक डॉ अमित कुमार ने बताया कि यहां वार्मर,सक्शन मशीन,इन्कुबेटर ,ऑक्सीजन,फोटोथेरैपी, नेबुलाइजर,पल्स ऑक्सीमीटर, इन्फ्यूजन पम्प के अलावे एनआईसीयू की बेहतर सुविधा उपलब्ध है।इस अवसर पर बीडीओ जागो महतो और पुनि सह थाना  ने कहा कि इस संस्थान के खुलने से शहरी और ग्रामीण इलाकों के नवजात शिशुओं की इला...

कोविड-19 टीकाकरण के संचालन को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक

Image
हरिहरगंज पिपरा पलामू ।कोविड-19 वैक्सीन जल्द  ही आने की संभावना है। वैक्सीन को अच्छे से रोल आउट किया जा सके, इसे लेकर पीपरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अनीता केरकेट्टा ने की। बीडओ श्री केरकेट्टा ने कहा कि रोस्टर बनाकर कोविड-19 की तैयारी किया जाएगा। उन्होंने  वैक्सीनेशन को लेकर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी से जानकारी मांगी। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद ने बताया कि तीन कंपनियां निकट भविष्य में वैक्सीन उपलब्ध कराने वाली है। कोविड-19 के वैक्सीन उपलब्ध होते ही सरकार के गाइडलाइन के अनुसार लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा। साथ ही कहा कि इस कार्य में पंचायत प्रतिनिधियों को भी अपने दायित्व का निर्वाहन करने की जिम्मेवारी दी गई है। बैठक में प्रखंड प्रमुख संध्या देवी, डॉ गोपाल प्रसाद,डॉ अरुण कुमार, बीपीएम संजय कुमार सिंह के अलावे पंचायत के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे। फोटो। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि

पोकलेन जलाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,पिपरा

Image
हरिहरगंज पलामू।  पीपरा थाना क्षेत्र के सुखनदिया स्थित बीते 5 दिसंबर की रात पोकलेन जलाने की घटना में कांड संख्या 87/20 के तहत पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । इस संबंध में पीपरा थाना प्रभारी अभिजीत गौतम ने बताया कि  पलामू एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मंगलडीह गांव निवासी रामसागर राम को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है । उसके पास से इस कांड में प्रयुक्त मोबाइल को भी जब्त किया गया है । अन्य अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है । एसआईटी टीम में छतरपुर डीएसपी शंभू कुमार सिंह थाना प्रभारी अभिजीत गौतम एसआई अभय आनंद अजय कुमार सिंह सहित आईआरबी के जवान शामिल थे। फोटो। पीपरा पुलिस गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजते