बीडीओ और थाना प्रभारी ने किया बालपन शिशु अस्पताल का उद्घाटन

हरिहरगंज पलामू। शहर से सटे अररुआ रोड में मोतिराज महिला इंटर कॉलेज के समीप शुक्रवार को बालपन शिशु अस्पताल का बीडीओ जागो महतो और पुनि सह थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह,राजीव रंजन,विकास यादव ने अन्य अतिथियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान बीडीओ व थाना प्रभारी ने कहा कि  नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से शिशु अस्पताल बेहद जरूरी था।उन्होंने संस्थान के संचालक व  चिकित्सकों से मरीजों के साथ मृदुल व्यवहार रखते हुए वैसे गरीब मरीज जो आर्थिक रूप से लाचार रूप से लाचार हैं। उनके प्रति मानवीयता दिखाने का सुझाव दिया। वहीं संस्थान में स्वच्छता के साथ नियमीत समय पर मरीजों की समुचित सुविधा देने का निर्देश दिया। संस्थान के  संचालक डॉ अमित कुमार ने बताया कि यहां वार्मर,सक्शन मशीन,इन्कुबेटर ,ऑक्सीजन,फोटोथेरैपी, नेबुलाइजर,पल्स ऑक्सीमीटर, इन्फ्यूजन पम्प के अलावे एनआईसीयू की बेहतर सुविधा उपलब्ध है।इस अवसर पर बीडीओ जागो महतो और पुनि सह थाना  ने कहा कि इस संस्थान के खुलने से शहरी और ग्रामीण इलाकों के नवजात शिशुओं की इलाज की समुचित प्रबन्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर में बेहतर शिशु अस्पताल की कमी  मौके पर डॉ रंधीर कुमार,डॉ बिनोद सिंह,डॉ संतोष कुमार, डॉ प्रिंस, संजय के साथ ही लक्ष्मण यादव,ललन यादव,लखन यादव, बिनोद यादव, समाजसेवी पशु स्वास्थ्यकर्मी संतोष कुमार, राजीव रंजन, दीपक कुमार,आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक, 15 सितंबर को होगा भूमि पूजन