कोविड-19 टीकाकरण के संचालन को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक
हरिहरगंज पिपरा पलामू ।कोविड-19 वैक्सीन जल्द ही आने की संभावना है। वैक्सीन को अच्छे से रोल आउट किया जा सके, इसे लेकर पीपरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अनीता केरकेट्टा ने की। बीडओ श्री केरकेट्टा ने कहा कि रोस्टर बनाकर कोविड-19 की तैयारी किया जाएगा। उन्होंने वैक्सीनेशन को लेकर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी से जानकारी मांगी। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद ने बताया कि तीन कंपनियां निकट भविष्य में वैक्सीन उपलब्ध कराने वाली है। कोविड-19 के वैक्सीन उपलब्ध होते ही सरकार के गाइडलाइन के अनुसार लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा। साथ ही कहा कि इस कार्य में पंचायत प्रतिनिधियों को भी अपने दायित्व का निर्वाहन करने की जिम्मेवारी दी गई है। बैठक में प्रखंड प्रमुख संध्या देवी, डॉ गोपाल प्रसाद,डॉ अरुण कुमार, बीपीएम संजय कुमार सिंह के अलावे पंचायत के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
फोटो। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि
Comments
Post a Comment