विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप,
हरिहरगंज से प्रदीप मेहता की रिपोर्ट
हरिहरगंज पलामू। थाना क्षेत्र के रक्सेल तेंदुआ गांव में ब्यूटी देवी नामक 37 वर्षीय विवाहिता महिला कि जहर खाने से मौत हो गयी। इस संबंध में मृतका भाई बिहार के अरवल जिला अंतर्गत मेहंदिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी गौरव प्रताप ने हरिहरगंज थाना में ससुराल पक्ष को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी कांड संख्या 117/ 20 दर्ज करायी है। पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु मेदिनीनगर भेज दिया है। मृतका का 12 वर्ष का एक पुत्र तथा 5 वर्ष की पुत्री है। प्राथमिकी में मृतका का पति ज्योति प्रकाश सिंह उसका भाई रामानुज सिंह पत्नी अंशु सिंह पुत्री ब्यूटी सिंह भाई जयप्रकाश सिंह पत्नी पूजा सिंह सभी हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रक्सेल तेंदुआ गांव निवासी को आरोपी बनाया गया है। सभी पर मृतिका के साथ पहले से मारपीट कर प्रताड़ित करने तथा 12 दिसंबर को दाल में पानी ज्यादा होने की बात को लेकर गला दबा कर मारपीट करने तथा जहर देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी ज्योति प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर ली है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।वहीं अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
फोटो। हरिहरगंज थाना का फाइल फोटो
Comments
Post a Comment