बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन फार्म उपलब्ध

पिपरा पलामू :- प्रखंड क्षेत्र के पंचायत दलपतपुर स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय मे कक्षा 6 मे नामांकन के लिए फार्म उपलब्ध है. विद्यालय के वार्डन चंदा कुमारी ने जानकारी देते हुए कहा कि 30 जनवरी तक अभिभावक बच्चों का आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं. इच्छुक अभिभावक विद्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं. सीटों की संख्या 50 है. विद्यालय में नामांकन के बाद सरकार के द्वारा शिक्षा खाना रहना सहित दर्जनों प्रकार की सुविधा निशुल्क बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाती है. सीटों की संख्या सीमित है. प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधियों से भी नामांकन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है. नामांकन में अनाथ बालिका एकल अभिभावक आदिम जनजाति विकलांग बालिका एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र की बालिका को प्राथमिकता दी जाएगी.

Comments

Popular posts from this blog

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के टाँगी से मारकर किया था हत्या, पुलिस प्रशासन ने किया गिरफ्तार

कोकरसा टेढ़वा शिव मंदिर मे मकर संक्रांति पर मेला कल वित मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षकों का तीन दिवसीय कैस्केड वर्कशॉप संपन्न*