पीपरा पुलिस ने दो भट्ठियों को ध्वस्त किया, 9 क्विंटल जावा महुआ बरामद
पिपारा । पीपरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया । इस दौरान बिहार की सीमा से सटे झांपिया पहाड़ी एवं टरवा गांव में दो अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही करीब 9 क्विंटल जावा महुआ एवं महुआ शराब बनाने के कई उपकरण बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी बिमल कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान झापिया पहाड़ी क्षेत्र से 5 ड्रम तथा टरवा गांव के पास जमीन में गाड़ कर छिपाए गए 5 प्लास्टिक ड्रमों में रखे जावा महुआ बरामद किया गया। दोनों स्थानों से कुल लगभग 9 क्विंटल जावा महुआ जब्त कर नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। शराब के अवैध कारोबार पर हर हाल में अंकुश लगाया जाएगा।
Comments
Post a Comment