पिपरा में आयोजित हो रहे 25वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन
पिपरा पलामू - पलामू के पिपरा प्रखंड के खेल मैदान में आयोजित हो रहे हैं 25वीं राज्य स्तरीय महिला पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ.पुरुष फ्री स्टाइल कैटेगरी में हजारीबाग एवं महिला कैटेगरी में JSSPS प्रथम स्थान पे रहें. वहीं पुरुष ग्रीको रोमन कैटेगरी में JSSPS ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सुबह से ही कुश्ती का प्रारंभ कर दिया गया था कुश्ती देख रहे दर्शक काफी उत्साहित पूरे दिन दिख रहे थे. कार्यक्रम में पहुंचे हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में कुश्ती की शुरुआत प्रखंड पिपरा से हुई है आने वाले समय में अगर हमारे प्रखंड में आने जाने एवं रहने की बेहतर व्यवस्था हो जाएगी तो कुश्ती का राष्ट्रीय स्तर का प्रतियोगिता प्रखंड पिपरा में आयोजित कराया जाएगा. वही इस कार्यक्रम का संचालन मनकु सिंह कर रहे थे. पूरे प्रतियोगिता में दर्जनों अतिथियों का आना-जाना लगा रहा. पिपरा प्रखंड के निवासी राष्ट्रीय पहलवान काशीनाथ सिंह भी इस प्रतियोगिता में उपस्थित थे. वहीं पिपरा प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार थाना प्रभारी बिमल कुमार बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल हुए. पलामू जिला कुश्ती कमेटी के अध्यक्ष कान्हा सिंह ने झारखंड राज्य कुश्ती संघ के रजनीश कुमार बबलू कुमार भीम कुमार नवल कुमार को धन्यवाद देने के साथ-साथ प्रखंड प्रशासन का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर संभव मदद प्रदान करने की कोशिश की गई है हमारे प्रखंड के पदाधिकारीयों के द्वारा उनके सहयोग के बिना यह कार्यक्रम करा पाना मुश्किल होता सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था की गई थी. वही इस कार्यक्रम में पिपरा थाना के कुलेश्वर महतो रविकांत राय नकुल शर्मा सहित दर्जनों पुलिस कर्मियों ने अपना घंटो समय कार्यक्रम को दिया. वहीं पूरे आयोजन में महिला दर्शकों का कुश्ती के प्रति प्रेम देखने लायक था काफी संख्या में दोनों दिन महिलाएं एवं लड़कियां प्रतियोगिता को देख रही थी. कार्यक्रम में अरुण मिश्रा राजीव सिंह पहलाद सिंह रामाशीष पासवान संदीप पासवान अनुपम राज अभिषेक सिंह राधे सिंह भैरव सिंह कपिल देव राम बिरजू चंद्रवंशी पिंटू सिंह मथुरा गुप्ता लव सिंह अंशु मिश्रा राजू सिंह पप्पू यादव विष्णु देव गुप्ता बंटी सिंह सुनील सिंह उमेश सिंह शिवश्रय सिंह अर्जुन यादव संजय यादव सत्येंद्र यादव सहित पिपरा प्रखंड कर्मी सरजून राम आशीष कुमार गुड्डू विश्वकर्मा दीपेश कुमार संजीव कुमार सिंह वीरेंद्र पासवान अनिल यादव वैभव कुमार सहित पूरे पलामू से हजारों की संख्या में कुश्ती प्रेमी इस प्रतियोगिता को देखने आए हुए थे.
Comments
Post a Comment