एक एक समस्या का चरणबद्ध हो रहा है समाधान: कमलेश

हरिहरगंज हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पिपरा प्रखंड अंतर्गत तेंदुई के हसनपुर में शुक्रवार को विधायक कमलेश कुमार सिंह ने तहसील कचहरी सह हल्का कर्मचारी आवास निर्माण कार्य व सुलतानी मोड़ से बलरा पथ का शिलान्यास ऑनलाइन किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद थे। शिलान्यास के मौके पर ऑनलाइन संबोधन में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र की एक एक समस्या से वह पूरी तरह वाकिफ हैं। सभी समस्याओं का चरणबद्ध समाधान किया जा रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ सिंचाई के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों की क्या स्थिति थी, आज क्या है, जनता जानती है। उन्होंने कहा कि विधायक कोटा की राशि से भी गांव गांव में गली, नाली के अलावा ग्रामीणों की जरूरत के काम हो रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह ने कहा कि विधायक कमलेश कुमार सिंह लगातार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। पिछले दस वर्षों के दौरान क्या काम हुए थे सभी जानते हैं। आज क्या काम किए जा रहे हैं सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का एक एक कर समाधान किया जा रहा है। कार्यक्रम में पिपरा प्रखंड जनेश्वर भुइयां , मनीष सिंह हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष, संदीप पासवान विधायक प्रतिनिधि पिपरा, अखिलेश सिंह,भगवती सिंह,सुनील सिंह,अजय सिंह, अखिलेश मेहता प्रदेश उपाध्यक्ष,भोला सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष हरिवंश पासवान,उदय सिंह, रामजी सिंह नागेंद्र सिंह,पंकज पासवान,हरी भुइयां,रामप्रवेश भुइयां ,प्रसाद भुइयां,सीता राम भुइयां, डॉ दसरथ सिंह,मनोज तिवारी, संजय यहां ,अखिलेश यादव,मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के टाँगी से मारकर किया था हत्या, पुलिस प्रशासन ने किया गिरफ्तार

कोकरसा टेढ़वा शिव मंदिर मे मकर संक्रांति पर मेला कल वित मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षकों का तीन दिवसीय कैस्केड वर्कशॉप संपन्न*