जनवितरण विक्रेता लाभुको के साथ कर रहे चालबाजी- उषा

पिपरा- पिपरा प्रखंड के लगभग सभी पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता भोले भाले ग्रामीण को अपनी बातों में फंसा कर अंगूठा लगवा रहे हैं। जब इस बात की जानकारी तेंदुइ पंचायत के मुखिया उषा देवी एवं मुखिया पति समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह को मिला तो उन्होंने अपने पंचायत क्षेत्र में भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का पता लगाते हुए कहा कि राशन वितरण डीलर के द्वारा नहीं किया जा रहा है कार्डधारी को राशन कार्ड बंद हो जाएगा यह बोलकर सिर्फ उनके द्वारा अंगूठा लगाए जा रहा है। जबकि तेंदुइ पंचायत का कोई भी डीलर राशन का वितरण नहीं कर रहा है। जब मुखिया ने सभी डीलरों को कहा कि जब राशन देंगे तभी अंगूठा लगवाएगा तब डीलरों ने कहा कि राशन नहीं आया है जब आएगा तो दे देंगे। जबकि दिसंबर 2022 का राशन सभी डीलरों को पहले ही दे दिया गया था इस राशन का वितरण अगस्त महीने में करना था राशन सभी डीलर बेच दिए हैं उनके गोदाम में राशन है ही नहीं तो बाटेंगे क्या। सिर्फ अंगूठा लगाकर खाना पूर्ति किया जा रहा है। पूरे मामले की जानकारी दूरभाष के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा आपूर्ति पदाधिकारी सरजुन राम को दिया गया है। जबकि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को मालूम है कि सिर्फ अंगूठा ही लगाया जा रहा है। उषा देवी कार्ड धारी से भी आग्रह किया है कि बिना राशन लिए अंगूठा नहीं लगाए।

Comments

Popular posts from this blog

बटाने नदी पुनर्जीवन के लिए टीम का स्थल भ्रमण, बहु-विभागीय प्रयासों से बनेगा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर)*

थाना प्रभारी ने जान की बाजी लगाकर दुकान में लगी आग को बुझाने वाले को किया सम्मानित

पंजाब नेशनल बैंक थाना परिसर से निकलकर बाजार परिसर में हुआ शिफ्ट ! ग्राहको को मिलेगी सहूलियत