झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी व प्रदेश संरक्षक बने पप्लू दुबे*

पलामू* राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सुनिश्चित की गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के निवासी परशुराम वंशज अपने समाज के प्रति निष्ठावान एवं सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रदीप तिवारी को राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव झारखण्ड की प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। वहीँ ग्राम पूर्वडीहा निवासी पलामू ज़िले के लोकप्रिय समाजसेवी मुखिया पप्लू दुबे को राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के प्रदेश संरक्षक बनाया गया। नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव बहुत सीमित समय में ब्राह्मण समाज में अमिट छाप छोड़ चुकी है, आगे श्री तिवारी ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता समाज के युवाओ को मुख्य धारा से जोड़ना है साथ युवाओ को हाथ रोजगार सुलभ कैसे हो इस विषय पर संगठन बल देगी। राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव की कार्यकारी टीम ने प्रदीप तिवारी को अंगवस्त्र से सम्मानित कर उनका अभिवादन किया गया। नवनिर्वाचित प्रदेश संरक्षक पप्लू दुबे ने कहा कि मैं अपने समाज और संगठन के लिए सदैव खड़ा रहूँगा, राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव आने वाले दिनों में समाज के लिए वरदान साबित होगी। मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के संरक्षक अजय तिवारी अकेला ने कहा कि बहुत जल्द राष्ट्रीय परशुराम भार्गव जिला और प्रखंड स्तर की टीम को किया जाएगा गठन ताकि समाज के कमजोर तबके को संगठन से मदद दिलाया जा सके। इस अभिवादन समारोह में संरक्षक मुकेश तिवारी, अमित तिवारी, मंटू तिवारी, अभिषेक तिवारी, जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला संजीत पांडे, राजन पांडे , आयुष तिवारी, प्रिंस तिवारी, आशु तिवारी, अभिषेक पांडे, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अरविंद पांडे दीपक तिवारी सहित कई अन्य सेना पदाधिकारियों की रहीं उपस्थिति।

Comments

Popular posts from this blog

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के टाँगी से मारकर किया था हत्या, पुलिस प्रशासन ने किया गिरफ्तार

कोकरसा टेढ़वा शिव मंदिर मे मकर संक्रांति पर मेला कल वित मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षकों का तीन दिवसीय कैस्केड वर्कशॉप संपन्न*