शारदीय नवरात्र पर निकाली गई कलश यात्रा, भक्तीमय हुआ माहौल, नौडीहा बाजार

नौडीहा बाजार शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्य बाजार मंदिर परिसर से सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालु कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए महिप्ता दूमूहान नदी पर पहुंचे जहाँ वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ जल उठाया गया,फिर या देवी सर्व भूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: आदि मंत्रों के साथ मां शैलपुत्री देवी की पूजा आरंभ हुई। इसको लेकर इलाके के सभी मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के उच्चारण कर दुर्गा मां की आराधना की इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अमरेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष आलोक यादव, मुना सिंह सचिव रामजी प्रसाद, उपसचिव प्रेम कुमार,किशोर विश्वकर्मा, कोशाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद, उपकोशाध्यक्ष अभिषेक कुमार, संयोजक राजु प्रसाद, सहसंयोजक मनोज प्रसाद , मुख्य यजमान मनोज शौंडीक , संरक्षक मनोज गुप्ता, बाबु, छोटू, जनक, धर्मेन्द्र, लालगुडु,राजू, मंटु गुप्ता,अशोक गुप्ता,गटू सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे

Comments