नगर पंचायत अध्यक्ष के भावी प्रत्याशी उमेश साव ने किया जनसंपर्क,हरिहरगंज

हरिहरगंज  प्रखंड क्षेत्र के बेलौदर पंचायत के मुखिया उमेश साव सह नवगठित हरिहरगंज नगर पंचायत के भावी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमेश साव ने बुधवार को क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया । इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत क्षेत्र के अंबा  डेमा आदि गांव में जनसंपर्क किया ।  उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सभी वर्ग समुदाय का व्यापक समर्थन मिल रहा है । नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के साथ जन -जन तक उनके हक को पहुंचाने का काम करूंगा । मौके पर सुनिल स्वर्णकार अखिलेश यादव उदय मेहता अभिषेक ठाकुर बिरेंद्र प्रजापति बिरजू साव रंजीत कुमार अखिलेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे ।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक, 15 सितंबर को होगा भूमि पूजन