लक्ष्मी नारायण यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

हरिहरगंज पलामू । हरिहरगंज शहर से सटे महाराजगंज देवी मंदिर तालाब पर पांच दिवसीय लक्ष्मी नारायण यज्ञ को लेकर शुक्रवार को स्वामी सुधीर दास महाराज जी के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई। सुधीर दास महाराज जी ने कहा कि एक स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए संस्कार का होना जरूरी है। इस लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि संस्कारविहीन समाज नष्ट हो जाता है। भारतीय संस्कृति में धर्म एक अतुलनीय वरदान की तरह है। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद गुप्ता व कोषाध्यक्ष गंगा जयसवाल ने कहा कि जो मनुष्य शुद्ध मन से यज्ञ करता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। यज्ञों के बदौलत ही विश्व में भारत वर्ष की अलग पहचान है। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा वातावरण भक्ति से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कलश यात्रा देवी मंदिर प्रांगण से निकलकर महाराजगंज होते हुए हरिहरगंज दुर्गा मंदिर, आरसीलाल चौक, मेन बाजार, झंडा चौक, अनाथ मंदिर, गोपाल मंदिर, होते हुए शिव मंदिर, अररूवा मोड़, एनएच 98 होते हुए मेन रोड से थाना होते हुए सियरभूका होते हुए बताने नदी तट पर पहुंचा। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालु कलश में जल लेकर भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचे। इस संबंध में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 5 दिनों के दौरान सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग, संस्कार, कार्यकर्ता गोष्ठी, संगीत, प्रवचन, दीप महायज्ञ, रात में वृंदावन के कलाकारों के द्वाराा रासलीला सहित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। यज्ञ की पूर्णाहुति 6 अप्रैल को भव्य भंडारेेे के साथ होगी। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने कलश उठाया। कलश यात्रा मेंं समाजसेवी भोला गुप्ता,  डॉॉक्टर एसपी वर्मा ,रवी जयसवाल, डॉ संजय कुमार, सचिव विनु मेहता ,सदस्य गोलू कुमार, सच्चिदानंंद तिवारी, दिनेश बारी, राजा बारी, रोहित कुमार ,अजय कुमार, जितेंद्र चंद्रवंशी, राजकुमार पासवान, सत्येंद्र पासवान, संजीव जायसवाल ,चिंटू सिंह, गुड्डू कुमार, सुनील तिवारी, विकास कुमार, तान सिंह, सरोज जयसवाल, नीरज जायसवाल, विजय जयसवाल, बबलू कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के टाँगी से मारकर किया था हत्या, पुलिस प्रशासन ने किया गिरफ्तार

कोकरसा टेढ़वा शिव मंदिर मे मकर संक्रांति पर मेला कल वित मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षकों का तीन दिवसीय कैस्केड वर्कशॉप संपन्न*