मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही भोज का हुआ आयोजन,हरिहरगंज

 हरिहरगंज पलामू। मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को स्थानीय होटल अमृत एंड मैरिज हॉल में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, प्रबुद्ध लोग, समाजसेवी व नगर पंचायत के सैकडों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को  चूड़ा दही खिलाकर  मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गयी। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए उत्साहित किया। वही श्री सिंह ने कार्यकर्ताओ को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि मकर संक्रांति समाज में अमन चैन व भाईचारा का संदेश देता है। भोज कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह, जयप्रकाश जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश कुमार यादव, जिप प्रतिनिधि प्रमोद कुमार रवि, बसपा नेता राज कुमार गौतम, चंदन प्रजापति, सौरभ सिंह, पम्मीलाल सिन्हा, विजय प्रजापति, संजीत सिंह, सूर्यांशु सिंह, धीरेंद्र कुमार, शशि मिश्रा, विक्की कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के टाँगी से मारकर किया था हत्या, पुलिस प्रशासन ने किया गिरफ्तार

कोकरसा टेढ़वा शिव मंदिर मे मकर संक्रांति पर मेला कल वित मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षकों का तीन दिवसीय कैस्केड वर्कशॉप संपन्न*