छतरपुर में नौ,हरिहरगंज में आठ,नौडीहा बाजार में सात,पिपरा में छः दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्ति

दीपावली पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर  छतरपुर एसडीएम श्री एन पी गुप्ता ने  पूरे अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है।उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के  छतरपुर प्रखंड में छतरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी की नियुक्ति की है।वही बाजार क्षेत्र एवं अन्य स्थानों के लिए अलग अलग दंडाधिकारियों को लगाया गया है।इसी तरह संपूर्ण हरिहरगंज प्रखंड के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को विधि व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।वही बाजार क्षेत्र एवं अन्य स्थानों के लिए अलग-अलग कुल आठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।इसी तरह नौडीहा बाजार में विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया की नियुक्ति की गई है इनके साथ छः अन्य प्रखंड कार्यालय कर्मियों की नियुक्ति भी अलग-अलग स्थानों पर किया गया है।इसी तरह पिपरा में  प्रखंड विकास पदाधिकारी अनीता केरकेट्टा को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है इनके साथ साथ पांच अन्य कार्यालय कर्मियों की अलग-अलग स्थानों पर नियुक्ति की गई है।
*सभी संवेदनशील स्थानों पर  समुचित संख्या में पुलिस बलों की होगी तैनाती* 
 छतरपुर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री एन पी गुप्ता ने बताया कि दीपावली पूजा को लेकर  छतरपुर अनुमंडल प्रशासन काफी गंभीर है.उन्होंने कहा  कि अनुमंडल के संवेदनशील स्थानों पर पर्व को देखते हुए समुचित संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी।
इन जगहों पर दंडाधिकारियों के अलावे पुलिस बल के जवानों को सुरक्षा में लगाया जायेगा.इसके अलावे असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर होगी।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी नज़र रखा जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बटाने नदी पुनर्जीवन के लिए टीम का स्थल भ्रमण, बहु-विभागीय प्रयासों से बनेगा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर)*

थाना प्रभारी ने जान की बाजी लगाकर दुकान में लगी आग को बुझाने वाले को किया सम्मानित

पंजाब नेशनल बैंक थाना परिसर से निकलकर बाजार परिसर में हुआ शिफ्ट ! ग्राहको को मिलेगी सहूलियत